लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 7 चरण में होने वाले मतदान अब खत्म हो चुके हैं। सभी चरण में हुए वोटिंग की गिनती 4 जून को की जाएगी। जिसके बाद देश मे किसकी सरकार बनेगी यह साफ हो जाएगा। लेकिन उससे पहले आज आखिरी चरण के मतदान के बाद exit poll के आँकड़े सामने आएंगे। जिससे फाइनल नतीजों का रुझान सामने आ जाएगा। लोकसभा सीटों के हिसाब से सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश के सभी 80 सीटों पर सातों चरण में मतदान हुए। आखिरी चरण के वोटिंग के बाद आज प्रदेश में जनता का मत क्या है यह भी साफ हो जाएगा। पल -पल के अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें…
लाइव अपडेट
क्या कह रहे हैं अलग-अलग सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल?
| स्रोत | NDA | I.N.D.I.A | OTH |
| India News- D-Dynamics | 371 | 125 | 47 |
| Jan Ki Baat | 362-392 | 141-161 | 10-20 |
| News Nation | 342-378 | 153-169 | 21-23 |
| Republic Bharat- Matrize | 368 | 125 | 50 |
| NDTV Poll of Polls | 367 | 143 | 33 |
रिपब्लिक टीवी ने दो सर्वे एजेंसियों से सर्वे कराया है, जिसमें स्पष्ट रूप से NDA को प्रचंड बहुमत मिलता दिख रहा है..
Punjab के लिए एग्जिट पोल का अनुमान
| पार्टी | Republic-Matrize सीटें | Republic-PMARQ सीटें |
| BJP | 0-2 | 2 |
| AAP | 3-6 | – |
| Congress | 0-3 | – |
| SAD | 1-4 | – |
| Others | 0-2 | – |
| INDI | – | 10 |
| Others | – | 1 |
Bengal के लिए एग्जिट पोल का अनुमान
| पार्टी | Republic-Matrize सीटें | Republic-PMARQ सीटें |
| BJP | 21-25 | 22 |
| TMC | 16-20 | 20 |
| INDI | 0-1 | – |
दिल्ली की 7 सीटों के लिए एग्जिट पोल का अनुमान
| पार्टी | Republic-Matrize सीटें | Republic-PMARQ सीटें |
| BJP | 5-7 | 7 |
| INDI | 0-2 | – |
कर्नाटक के लिए पोल ऑफ पोल
| पार्टी | सीटें |
| NDA | 22 |
| INDI | 6 |
| पार्टी | Matrize एग्जिट पोल | PMARQ एग्जिट पोल |
| NDA | 353-368 | 359 |
| INDI | 118-133 | 154 |
| अन्य | 43-48 | 30 |
लोकसभा के लिए 80 सीटों पर 7 चरण में मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रदेश के कुल 80 सीटों पर सभी 7 चरण में मतदान हुए। इस दौरान पहले चरण में 8 सीटों पर 19 अप्रैल को,दूसरे चरण में 8 सीटों पर 26 अप्रैल को, तीसरे चरण में 10 सीटों पर 7 मई को, चौथे चरण में 13 सीटों पर 13 मई को, पांचवें चरण में 14 सीटों पर 20 मई को,छठे चरण में 14 सीटों पर 25 मई को और सातवें चरण में 13 सीटों पर एक जून को मतदान हुए।
2019 के exit poll के नतीजे
लोकसभा चुनाव 2019 के परिणामों से पहले आए एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार प्रदेश में बीजेपी को बहुमत मिल रहा था। ज्यादातर exit poll के नतीजें बीजेपी को 50-60 सीटें जितन का अनुमान लगा रहे थे।ज्ञात हो कि 2014 के चुनाव पार्टी ने प्रदेश में 74 सीटें जीती थी। लेकिन चुनाव के परिणाम एग्जिट पोल के आंकड़ों से करीब करीब एक ही थे। पार्टी ने चुनाव में 62 सीटें जीती।

2019 के चुनाव में यूपी की 80 सीटों का परिणाम
2019 के लोकसभा चुनाव में NDA को 64 सीटों पर सफलता मिली। इन 64 सीटों में बीजेपी को 62 और गठबंधन में पार्टी की सहयोगी अपना दल को 2 सीटों पर सफलता मिली। वहीं विपक्ष को 16 सीटों पर सफलता मिली। चुनाव में सपा और बसपा एक साथ मिलकर चुनाव लड़ी थी। जबकि कांग्रेस अकेले मैदान में थी। चुनाव मे कांग्रेस को 1 सीट ,बसपा को 10 और सपा को 5 सीटों पर सफलता मिली।

