लोकसभा का चुनाव का प्रचार प्रसार खत्म हो चुका है। अंतीम चरण के लिए 1 जून को मतदान होना है। जिसके नतीजें 4 जून को आएंगे। लेकिन उस से पहले उत्तर प्रदेश में विपक्ष के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल चुनावी नतीजों से पहले फलोदी सट्टा बाजार के आंकड़े BJP के लिए हैरान करने वाली है। प्रदेश में पार्टी को लोकसभा चुनाव में महज 55-65 सीटें जीतने की भविष्यवाणाी की गई है।
इस पार्टी को मिल सकती ज्यादा सीटें
फलोदी सट्टा बाजार के आंकड़े के अनुसार इस बार लोकसभा चुनाव में BJP को 2014 और 2019 जितनी सीटें मिलती हुई नहीं दिख रही हैं। बाजार का अनुमान है कि इस बार बीजेपी को करीब 55-65 सीटें मिल सकती हैं। वहीं विपक्ष को इस चुनाव में करीब 15-25 सीटें मिल सकती हैं।
2019 में सबसे BJP ने जीती थी सबसे ज्यादा सीटें
ज्ञात हो की लोकसभा चुनाव 2014 में BJP ने प्रदेश के कुल 80 सीटों में 71 सीटें जीतीं थी वहीं पार्टी ने 2019 के चुनाव में 62 सीटें जीतीं थी। विपक्ष की बात करें तो 2019 के चुनाव में बसपा को 10 और सपा को 5 तथा कांग्रेस को 1 सीट पर सफलता मिली थी। वोट शेयर के हिसाब से देखा जाए तो भाजपा को 49.6 फीसदी, बसपा को 19.3 फीसदी और सपा को महज 18 फीसदी वोट मिले थे।

