Ghaziabad: गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र में सनसनीखेज घटना सामने आई है। चाऊमीन का पैसा मांगने पर एक बदमाश ने दुकानदार पर मोमोज से खौलता पानी फेंक दिया। दुकानदार गंभीर रूप से झुलस गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पहले पीटा, फिर खौलता पानी फेंका
मोदीनगर थाना क्षेत्र के लंकापुरी कॉलोनी निवासी महेश कुमार ने बताया कि वह बिसोखर कट के पास चाऊमीन और मोमोज का ठेला लगाता है। सोमवार रात करीब 8 बजे एक युवक चाऊमीन लेने आया। चाऊमीन लेने के बाद युवक ने पैसे दिए बिना जाने की कोशिश की। महेश ने पैसे मांगे तो आरोपी भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए महेश के साथ मारपीट की। आरोपी का गुस्सा इतने पर भी शांत नहीं हुआ और उसने मोमोज से खौलता पानी उठाकर महेश पर डाल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। आरोपी ने घटना की शिकायत करने पर महेश को जान से मारने की धमकी भी दी। भीड़ जमा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।
ये भी पढ़ें..
पुलिस का बयान
इस मामले में पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

