Water Crisis से निपटने के लिए, दिल्ली के कई इलाकों में जहां वर्तमान में दिन में दो बार पानी की आपूर्ति होती है, अब उन्हें दिन में केवल एक बार पानी मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली सरकार ने हरियाणा से अपर्याप्त पानी की आपूर्ति के कारण यह निर्णय लिया गया है। देश के उत्तरी हिस्से में गर्म मौसम और जारी लू के बीच, दिल्ली पिछले कई दिनों से पानी के संकट का सामना कर रही है।
राजधानी में सामान्य से नौ डिग्री अधिक तापमान
मंगलवार को उत्तर और मध्य भारत में भीषण गर्मी की स्थिति रही, देश के कई हिस्सों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। दिल्ली में तापमान सामान्य से नौ डिग्री अधिक रहा। दिल्ली के कम से कम तीन मौसम केंद्रों ने अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मुंगेशपुर और नरेला में 49.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि नजफगढ़ में 49.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
हरियाणा दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं दे रहा : आतिशी
मंगलवार को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आप नेता आतिशी ने कहा कि राजधानी के कई इलाकों में Water Crisis है और लोगों से पानी का विवेकपूर्ण तरीके से इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर इस अपील को नज़रअंदाज़ किया गया तो सरकार आने वाले दिनों में पानी के अत्यधिक इस्तेमाल के लिए चालान लगा सकती है।
Water Crisisको लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती है सरकार : आतिशी
आतिशी ने हरियाणा पर एक मई से दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार इस मुद्दे पर हरियाणा के साथ लगातार संपर्क में है और अगर अगले कुछ दिनों में इसका समाधान नहीं हुआ तो वह सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती है। आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, हरियाणा ने दिल्ली के हिस्से का पानी छोड़ना बंद कर दिया है। 1 मई को वजीराबाद में जल स्तर 674.5 फीट था। यह औसत स्तर है जिसे बनाए रखा जाना चाहिए। पिछले साल अप्रैल, मई और जून में न्यूनतम स्तर 674.5 फीट पर बनाए रखा गया था।

