शहर कोई भी हो ट्रैफिक की समस्या सामान्य है। इससे आम जनता को निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक नियम बनाए जाते हैं और Traffic Police द्वारा इसके पालन करवाए जाते हैं। जिसे कुछ लोग हैं जो जान बूझकर या फिर अनजाने में तोड़ देते हैं। नतीजा होता है कि आम लोगों को उनके नियम तोड़ने से काफी दिक्कत होती हैं। कई बार तो ये दिक्कत इतना बड़ा होता है कि क्या ही कहने। इसके सबके बावजूद भी लोग नियमों की अनदेखी करते हैं।
Traffic Police द्वारा 6,933 ई-चालान किए गए
शहर बड़ा हो तो ऐसी लपहवाही ज्यादा देखने को मिलती है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि छोटे शहर में ऐसा नहीं होता है। राजधानी से सटे उत्तरप्रदेश का गौतमबुद्ध नगर जिला इसी गिनती में आता है जहां रोज ट्रैफिक नियमों को तोड़ने के कारण नियम तोड़ने वाला या जिसके साथ घटना हुई रोड एक्सीडेंट की वजह से कई लोग अपनी जान गंवाते हैं। ऐसे में वाहन चालकों की लापरवाही के लिए Noida Traffic Police नियमों का उल्लंघन करने और गलत तरीके से वाहन चलाने वालों पर ताबड़तोड़ कार्यवाई की है। यह कार्यवाई इतनी बड़ी रही जिसका अंदाजा इसके संख्या से लगाया जा सकता है। पुलिस ने सोमवार को करीब 6,933 ई-चालान किए।
इन जगहों पर हुई कार्रवाई
गौतमबुद्धनगर Traffic Police से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को पुलिस ने गोलचक्कर चौक सेक्टर-15, 125, 62 के पास चेकिंग अभियान चलाया जिसमें अनाधिकृत रूप से चलने वाले, सार्वजनिक मार्गो पर नो-पार्किग नियमों का उल्लंघन करने वाले, आदि वाहनों को चेक किया। इस अभियान के तहत कुल 24 वाहन टो किये गये, 29 वाहनों को सीज और 6 वाहनों पर व्हील क्लैम्प लगाकर कार्रवाई हुई।
इन वाहनों पर गिरा Traffic Police का गाज
- बिना हेल्मेट – 4510
- बिना सीट बेल्ट – 192
- तीन सवारी – 113
- मोबाइल फोन का प्रयोग – 49
- नो-पार्किंग – 815
- विपरीत दिशा – 402
- ध्वनि प्रदुषण – 34
- वायु प्रदुषण – 63
- दोषपूर्ण नम्बर प्लेट – 141
- रेड लाईट उल्लंघन – 222
- बिना डीएल – 40
- अन्य – 352

