Lok Sabha Election 2024 6th Phase Voting: लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए आज वोटिंग हुई. वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई. इस चरण में छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर मतदान हुआ। दिल्ली की 7, उत्तर प्रदेश की 14, बिहार की 8, पश्चिम बंगाल की 8, हरियाणा की 10, झारखंड की 4, ओडिशा की 6 और जम्मू-कश्मीर की 1 सीट के लिए वोटिंग हुई।
आम चुनाव के पांचवें चरण में 62.2 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। अब तक पांच चरणों में 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 428 सीटों पर मतदान हो चुका है। आज छठे चरण के मतदान के बाद सातवें और अंतिम चरण का मतदान 1 जून को होगा, जिसके नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।
शाम 5 बजे तक मतदान प्रतिशत- 57.7
शाम 5 बजे तक छठे चरण के मतदान के आंकड़े इस प्रकार हैं:
बिहार: 52.24%
हरियाणा: 55.93%
जम्मू और कश्मीर: 51.35%
झारखंड: 61.41%
दिल्ली: 53.73%
ओडिशा: 59.60%
उत्तर प्रदेश: 52.02%
पश्चिम बंगाल: 77.99%

