आईपीएल 2024 का दूसरा और अंतिम क्वालीफायर मैच आज चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में पहले क्वालीफायर में हार का सामना करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद और एलिमिनेटर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर जीत के बाद राजस्थान इस मुकाबले में उतरेगा। Qualifier 2 महत्वपूर्ण मुकाबले का विजेता टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचेगा और रविवार को उसका सामना केकेआर से होगा।
आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी
सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2024 में 14 मैचों के बाद आठ जीत और 17 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहकर लीग चरण का समापन किया था जबकि राजस्थान आठ जीत और 17 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा था। आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमें 19 मैचों में आमने-सामने हुई हैं, जिसमें एसआरएच का पलड़ा भारी रहा है। एसआरएच 10 जीत के साथ आगे है जबकि राजस्थान नौ मौकों पर विजयी हुई है। इस सीजन में दोनों टीमों के बीच हुए एकमात्र मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान को सिर्फ एक रन से हराया।
Qualifier 2 संभावित प्लेइंग इलेवन
सनराइजर्स हैदराबाद : ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेट कीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अब्दुल समद, पैट कमिंस (कप्तान), सनवीर सिंह, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन
राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जायसवाल, टॉम-कोहलर कैडमोर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेट कीपर), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन
ये भी पढ़ें : मतदान के दिन राजधानी में सवैतनिक अवकाश, दिल्ली में चुनाव के दिन बंद रहेंगे बाजार
Qualifier 2 मैच रिपोर्ट
- टॉस : SRH vs RR क्वालीफायर 2 के बीच मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा।
- समय : 24 मई, शाम 7:30 बजे IST.
- स्थान : एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

