Noida: नोएडा के सेक्टर 63 में शुक्रवार सुबह एक कंपनी के ब्लॉक ई में सिक्योरिटी गार्ड का शव मिलने से हड़कंप मच गया। इस घटना से पुलिस चिंतित हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, इटावा जिले के रहने वाले 45 वर्षीय सुदेश कुमार सेक्टर 63 के ब्लॉक ई में एक फैक्ट्री में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते थे। वह शुक्रवार सुबह कंपनी में मृत पाए गए।
ये भी पढ़ें..
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। सेक्टर 63 थाना प्रभारी ने बताया कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। फिलहाल घटना की जांच चल रही है.

