साइबर ठगी का मामला आए दिन खबरों में रहती है। मगर इस मामले में यूपी पुलिस की lucknow साइबर टीम को बड़ी सफलता मिली है। प्रदेश की साइबर टीम ने मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है।
सीबीआई अधिकारी बनकर 30.50 लाख रुपए की ठगी
पिछले दिनों lucknow की साइबर टीम ने फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर ठगी करने वाले इस शातिर ठग को पकड़ा। प्रदेश की साइबर टीम को शिकायत मिली की गाजीपुर के निरंजन सिंह नाम के एक शख्स के साथ करीब 30.50 लाख रुपए की साइबर ठगी की थी। जिसके बाद पुलिस ने अपनी तफ्तीश शुरू की और आरोपी को धरदबोचा।
आरोपी की पहचान राजीव भसीन के रूप में हुई
मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी खुद को कस्टम अधिकारी बताकर लोगों से लाखों रुपए ऐंठता था। लाखों रुपये की ठगी में शामिल ठग सिर्फ प्रदेश तक सीमित नहीं था बल्कि वो राजस्थान कर्नाटक आंध्र प्रदेश गुजरात और अन्य प्रदेश के लोगों को के साथ ठगी कर चुका था। lucknow पुलिस ने आरोपी की पहचान राजीव भसीन के रूप में की है।
ये भी पढ़ें : Bijnor News : शाहनवाज हत्याकांड में दोषी सुमित को बिजनौर कोर्ट ने सुनाया आजीवन कारावास
लोगों को डराकर करोड़ों रुपए ठगे
lucknow पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि लोगों को डरा कर अबतक उसने करोड़ों रुपए हड़पे हैं। उसने पुरे देश में अबतक करीब 39 लोगों को शिकार बना चुका है। राजीव कभी कस्टम, सीबीआई, पुलिस अधिकारी तो कभी एनआईए का अधिकारी बनकर लोगों को कॉल करता और मनी लॉन्ड्रिंग आरोप लगा पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट करने की बात कहता, इसके लिए वो पीड़ितों को फर्जी दस्तावेज भी दिखाता था। फिर पीड़ित को धमका करोड़ों रुपए ठगता था। मामले को लेकर फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

