Ghaziabad का इंदिरापुरम चोरो का नया ठिकाना हो गया है जिससे इलाके के आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया। नई घटना इंदिरापुरम थाना क्षेत्र का है जहां एक जिम की पार्किंग से चोरों नें एक नई बाइक उड़ा लिए।
बाइक ले जाता चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद
मिली जानकारी के अनुसार Ghaziabad के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित एक जिम में कल देर शाम जिम गया था युवक जिम करने गया था। जिम के बाद जब वो बाहर निकला तो उसने जहां पर अपनी नई बाइक पार्क की थी वहां उसकी बाईक नहीं थी। उसे इस बात का आभास हो चला की उसकी बाइक चोरी हो चुकी थी। फिर उसने सीसीटीवी चेक किया, जिसमें बिना हेलमेट लगाए चोर बाइक ले जाता सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
Ghaziabad पुलिस कर रही मामले की जांच
जिम में हुई चोरी की इस घटना की शिकायत पुलिस को दी गई। जहां पता चला कि पिछले कुछ दिनों से गाजियाबाद में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। चोर ने लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे।

