गाजियाबाद क्राइम ब्रांच की टीम ने मोबाइल टावर से समान चोरी करने वाले तीन 50-50 हजार के इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों इलाके में लगे मोबाइल टावरों से महंगे सामान चोरी करते और दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश में भी वारदातों को अंजाम दिया करते थे। मोबाइल टावरों से चोरी किए गए समान को दुबई भेजा जाता था।
मामले में 3 मई को गैंग के 6 लोगों की हुई थी गिरफ्तारी
ज्ञात हो की मोबाइल टावर से बैटरी और आर-आर यूनिट सहित अन्य सामन की चोरी होने के लगातार मामले पुलिस को मिल रहे थे। जिसके बाद मामले की तहकीकात करते हुए पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया जबकि कुछ लोग तब भी फरार थे। गाजियाबाद मे एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच सच्चिदानंद ने मामले को लेकर कहा कि 3 मई को इस सातीर गैंग के 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
आरोपियों पर 50-50 हज़ार का इनाम घोषित
डीसीपी क्राइम ब्रांच सच्चिदानंद ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से मोबाइल टावरों से चोरी किया हुआ करोड़ों रुपए का सामन बरामद किया गया था। फिर पूछताछ के दौरान पता चला की गैंग में कुल 13 सदस्य थे जिसमें पुलिस ने 6 को गिरफ्तार कर लिया था जबकि 7 सदस्य फरार चल रहे थे। पुलिस ने सभी पर 50-50 हज़ार का इनाम घोषित किया था।
गैंग का सरगना यूपी के मुजफ्फरनगर का रहने वाला
मामले में फरार चल रहे 7 आरोपियों में पुलिस ने तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान नईम,वसीम और अल्ताफ के रूप में हुई हैं। डीसीपी क्राइम ब्रांच सच्चिदानंद ने बताया कि गैंग का सरगना का नाम जावेद है जो यूपी के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। फिलहाल जावेद दुबई में बैठकर इस गैंग को ऑपरेट कर रहा है।

