UP News: मैनपुरी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक गर्भवती महिला को 100 बिस्तरों वाले अस्पताल के बाहर सड़क पर अपने बच्चे को जन्म देने के लिए मजबूर होना पड़ा। अस्पताल के कर्मचारियों ने कम ब्लड काउंट का हवाला देते हुए उसे भर्ती करने से इनकार कर दिया था और उसे एटा के एक अस्पताल में जाने की सलाह दी थी। जिसके बाद घंटों तक वो वहीं अस्पताल के बाद सड़क पर पड़ी रही।
जैसे ही महिला अस्पताल से बाहर निकली, उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और उसने सड़क पर ही एक बच्ची को जन्म दे दिया। अस्पताल का स्टाफ महज दर्शक बनकर खड़ा रहा और उसकी मदद के लिए कुछ नहीं किया। एक युवक ने पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इससे अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ लोग जमकर अपना आक्रोश दिखा रहे हैं।
ये भी पढ़ें..
जानकारी के अनुसार महिला को डॉक्टरों ने बताया था कि उसका ब्लड काउंट कम है और इलाज के लिए उसे एटा ले जाने की जरूरत है। हालाँकि, लौटाए जाने के तुरंत बाद, उसने अस्पताल परिसर के बाहर अपने बच्चे को जन्म दिया। महिला के सड़क पर बच्चे को जन्म देने की खबर से स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने मामले की जांच के आदेश दिये हैं.

