Noida: बुलन्दशहर, गौतमबुद्ध नगर और फ़रीदाबाद के लाखों लोगों के लिए एक बड़ी घोषणा की गई है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम सिकंदराबाद से नोएडा होते हुए फरीदाबाद तक अपनी बसें चलाएगा। इससे सिकंदराबाद, दादरी, ग्रेटर नोएडा, नोएडा और फरीदाबाद के लोगों को काफी फायदा होगा।
क्या होगा बसों का रूट?
इस सेवा को शुरू करने की मांग लंबे समय से की जा रही है. आर्य प्रतिनिधि सभा के जिला उपाध्यक्ष डॉ. आनंद आर्य ने बताया कि रोडवेज सेवा सिकंदराबाद से दादरी-परी चौक होते हुए फरीदाबाद तक संचालित होगी। उन्होंने कहा कि आर्य प्रतिनिधि सभा की लंबे समय से चली आ रही मांग के अनुरूप, जल्द ही सिकंदराबाद डिपो से फरीदाबाद के बल्लभगढ़ (दादरी, परी चौक और कालिंदी कुंज होते हुए) तक एक रोडवेज बस सेवा संचालित की जाएगी।
ये भी पढ़ें..
मील का पत्थर साबित होगा ये कदम
डॉ. आर्य ने कहा कि जनता के हित में इस बस सेवा को संचालित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और हरियाणा सरकार के बीच समझौता हुआ है। इससे यात्रियों को दोनों राज्यों के बीच सीधा लिंक मिलेगा, जिससे उनका समय और पैसा दोनों बचेगा। गौरतलब है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में यात्रियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. ऐसे में यह कदम मील का पत्थर साबित होगा।

