जिले में Mining Mafia के हौसले बुलंद हो गए हैं। शासन प्रशासन तक की नहीं सुनने वाले इन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अवैध खनन की सूचना पर कवरेज के लिए गए पत्रकारों के साथ माफियाओं ने लाठी डंडों से जमकर मारपीट की।
सत्ता दल के संरक्षण में अवैध खनन कर Mining Mafia: पत्रकार
घटना जिले की एरच थाना क्षेत्र के ढेरा घाट का है जहां माफियाओं द्वारा अवैध रूप से काफी मात्रा में खनन की जाती हैं। बीते दिन जब अवैध खनन की सूचना पर कवरेज के लिए खनन स्थल पर पत्रकार गए तो माफियाओं ने पत्रकारों के साथ लाठी डंडों से जमकर मारपीट की। जिसमें पत्रकारों को गंभीर चोटे आई हैं। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्रकारों को जान बचाने के लिए घटना स्थल से जान बचाकर भागनी पड़ी। मामले को लेकर पत्रकारों ने आरोप लगाया की अवैध खनन सत्ता दल के संरक्षण में हो रहा है।
किसी तरह जान बचाकर भागे पत्रकार
कवरेज के लिए खनन स्थल पर गए पत्रकारों ने बताया कि उन्हें अवैध रूप से खनन की सूचना मिली जिसकी कवरेज के जब वो वहाँ पहुंचे तो Mining Mafia ने उन पर हमला कर दिया। जिसमें उन्हें गंभीर चोट भी आई हैं। हमला ऐसा था कि जान बचाने के लिए उन्हें वहाँ से भागना पड़ा।
Mining Mafia के खिलाफ प्रशासन से कठोर कार्यवाही मांग
घटना को लेकर पत्रकारों ने प्रशासन से कठोर कार्यवाही मांग की। पत्रकार बोले अगर माफियाओं पर कार्यवाही नही हुई तो तो वो पेट्रोल डालकर आत्महत्या कर लेंगे। ज्ञात हो की मारपीट में एक पत्रकार के हांथ में तीन फेक्चर जबकि दो अन्य पत्रकारों को गंभीर चोटें आई है।

