IPL 2024: KKR IPL 2024 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। KKR ने सनराइजर्स हैदराबाद को 38 गेंद शेष रहते हुए 8 विकेट से मात दी। क्वालिफायर का यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
दूसरी गेंद पर पवेलियन लौटे ट्रेविस
शुरुआत में ही KKR ने मैच पर अपनी पकड़ बना ली थी। ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ मिचेल स्टार्क ने तीन विकेट लेकर SRH की स्थिति खराब कर दी थी। मिचेल ने दूसरी गेंद पर ही ट्रेविस हेड को चलता कर यह साबित कर दिया कि क्यों उन पर 24.75 करोड़ रूपये लगाए गए थे। KKR के कप्तान श्रेयस अय्यर और शीर्ष क्रम बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने कमाल कर दिया। उन्होंने 97 रन जोड़े, जिससे पर्पल आर्मी के लिए अंतिम स्थान पक्का हो गया।
ट्रेविस और अभिषेक भी नहीं दिला पाए जीत
मैच में SRH ने पहले बल्लेबाजी चुनी। लेकिन SRH के बल्लेबाज जूझते नजर आए। IPL 2024 की सबसे आक्रामक जोड़ी ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा भी टीम को बचा नहीं पाए। KKR उन्हें भी सस्ते में ऑउट कर फ्रंटफुट पर पहुंच गई। KKR के वरूण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट हासिल किया।
SRH के पास है एक और मौका
हलांकि, SRH के पास अभी भी फाइनल में पहुंचने का मौका है। आज (22 मई) को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच एलिमिनेटर 2 का मुकाबला होना है। इसकी विजेता टीम से SRH का मुकाबला होगा।
पावरप्ले में एक भी छक्का नहीं जड़ पाई SRH
क्वालिफायर के पावरप्ले में ही SRH 45 रन पर अपने चार विकेट गवां चुकी थी। जिसमें उसने सिर्फ 6 चौका लगाया। डेथ ओवर्स में भी SRH की टीम जूझती दिखी, उसने महज 34 रन बनाए और जैसे तैसे कर 150 रनों का आंकड़ा पार किया। SRH का नेट रेट 7.5 रहा।
KKR ने इस पावरप्ले में एक विकेट पर 63 रन बनाया। इसमें उसने 9 चौके और 2 छक्के शामिल हैं।
राहुल त्रिपाठी को मिला जीवनदान
राहुल त्रिपाठी तीसरे ओवर में पग बाधा ऑउट थे। लेकिन KKR ने रिव्यू नहीं लिया। अगर श्रेयश अय्यर रीव्यू लेते तो त्रिपाठी पवेलियन में नजर आते।
ये भी पढ़ें: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज आईपीएल का पहला क्वालीफायर, जानिए अगर खेल नहीं हुआ तो फाइनल में कौन जाएगा ?
गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में अव्वल रही कोलकाता
कोलकाता के ओपनिंग बल्लेबाज सुनील नरेन और रहमानुल्लाह गुरबाज ने 20 गेंदों पर 44 रनों का स्कोर खड़ा किया। टी नटराजन ने गुरबाज को 23 रन पर पवेलियन भेज दिया। बावजूद इसके कोलकाता की गति पर विराम नहीं लगा। वेंकटेश ने 28 गेंदों पर छक्के के साथ अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। वहीं, श्रेयस ने भी 23 गेदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। 14वें ओवर की चौथी गेंद पर KKR ने जीत दर्ज की।

