Barabanki Lok Sabha के लिए पांचवे चरण में जारी मतदान के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां मतदान करने जा रहे लोगों से सवार एक ऑटो के पलटने से ऑटो में सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
एक ही परिवार के सभी सदस्य हुए घायल
घटना कोतवाली फतेहपुर अंतर्गत ग्राम डडियामऊ पैट्रोल पम्प की है जहां वोट डालने के लिए जनपद लखनऊ से अपने गृह जनपद बाराबंकी के लिए निकले परिवार का ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार करीब आधा दर्जन सवारी घायल हो गए। इसमें महिलाएं ,बुजुर्ग व युवक सहित बच्चे भी शामिल हैं। घटना के बाद घायल परिवार को राहगीरों की मदद से आननफानन में अस्पताल ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार घायलों में 8 वर्षीय बालिका की हालत गभीर बताया जा रहा है। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
प्रदेश के 14 सीटों पर पांचवे चरण में मतदान
ज्ञात हो की लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश के सभी सीटों पर कुल 7 चरणों मे मतदान होने हैं। प्रदेश के 14 सीटों पर आज मतदान जारी हैं। अभी तक प्रदेश में कुल 39.55 फीसदी मतदान हो चुके हैं। इसमें Barabanki Lok Sabha सीट पर 44.77 प्रतिशत वोटिंग हुई हैं। इस दौरान यह घटना घटी है।

