कानपुर में एमपी/एमएलए कोर्ट सपा विधायक Irfan Solanki आगजनी केस मामले में एक बार फिर से कोर्ट ने फैसला टाल दी। कोर्ट ने पहले 20 मई को फैसला सुनाने की तारीख दी थी लेकिन अबतक 9 वीं बार फैसले की तारीख देने के बाद कोर्ट फैसला टाल चुका है। ऐसे में यह देखना बड़ा दिलचस्प होगा की इरफान केस में 27 मई कपों फैसला आता है। यह फिर एक बार फैसला टल जाता है।
क्या है मामला
ज्ञात हो की जाजमऊ की रहने वाली एक महिला नजीर फातिमा ने 8 नवंबर को जाजमऊ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि कानपुर सीसामऊ के विधायक हाजी इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी ने अपने गुंडों के साथ उसके प्लॉट पर कब्जा करने की नीयत से 7 नवंबर 2022 को उनका अस्थाई घर फूंक दिया। इस मामले में कोर्ट मे सुनवाई पूरी हो चुकी हैं।
Irfan Solanki समेत पांच लोग हैं मामले में आरोपी
सपा विधायक इरफान सोलंकी के मामले में यह 9 वी बार फैसला टला है। कोर्ट अब आगजनी मामले में एमपी एमएलए कोर्ट में 27 तारीख को होगी मामले में फैसले सुनाएगा। ज्ञात हो की सपा विधायक इरफान उनके भाई रिजवान समेत पांच लोग हैं मामले में आरोपी है।
आठ बार कोर्ट टाल चुका है फैसला
सपा विधायक इरफान सोलंकी के मामले कोर्ट ने अब तक 9 बार फैसला न सुनाकर अगली तारीख दी है। इससे पहले कोर्ट ने 14 मार्च फिर 19, 22, 28 मार्च और फिर 4, 15 अप्रैल और अब 20 मई को फैसले की अगली तारीख दी। इस दौरान कोर्ट ने हर बार किसी न किसी वजह ने हर बार फैसला टाल दिया था।

