IPL 2024: IPL 2024 का लीग मैच खत्म हो गया है। मंगलवार से क्वालिफायर मैच शुरू हो रहा है। प्लेऑफ के लिए चार टीमों ने क्वालिफाई किया है। क्वालिफाई करने वाली टीम है- कोलकाता नाइट रायडर्स, सनरायजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु।
क्वालिफायर के पहले मैच में KKR और Hyderabad का मुकाबला अहमदाबाद में होगा। KKR अंक तालिका में पहले स्थान पर रही। IPL के इतिहास में पहली बार KKR अंक तालिका में पहले स्थान पर है। Hyderabad अपने अंतिम लीग मुकाबले के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गई। राजस्थान रॉयल्स तीसरे स्थान पर रही। जबकि, RCB लीग में चौथे स्थान पर रही।
हैदराबाद ने कैसे किया क्वालिफाई
केकेआर और आरआर का मैच बारिश की वजह से रद्द होने के कारण हैदराबाद दूसरे स्थान पर पहुंच गई। SRH और RR के 14 मैच में समान अंक (17) हैं, लेकिन नेट रन रेट ज्यादा होने के कारण SRH ने RR को पीछे छोड़ दिया है।
IPL 2024 का Fixtures
क्वालीफायर 1 का विजेता सीधे IPL फाइनल में जगह पक्की करेगा। एलिमिनेटर का विजेता क्वालीफायर 1 में हारने वाले से क्वालीफायर 2 में भिड़ेगा। IPL क्वालीफायर 2 का विजेता फाइनल में प्रवेश करेगा और खिताब के लिए IPL क्वालीफायर 1 के विजेता से भिड़ेगा।
ये भी पढ़ें: गौतम गंभीर हो सकते हैं टीम इंडिया के अगले हेड कोच, इन दो इशारों से मिल रहे संकेत
क्या है IPL 2024 का शेड्यूल
- क्वालीफायर 1: केकेआर बनाम एसआरएच, 21 मई, शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार), नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद)
- क्वालीफायर 2: आरआर बनाम आरसीबी, 22 मई, शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार), नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद)
- फाइनल: 24 मई, शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार), एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

