एक तरफ भीषण गर्मी के चलते लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा हैं, वहीं दूसरे तरफ आगजनी की घटना भी सुर्खियां बन रही हैं। इस कड़ी में आगजनी का एक मामला उत्तरप्रदेश के Ghaziabad के इंदिरापुरम से आयी है। जहां एक सोसायटी में एक बाद एक चार फ्लैट में आग लग गई।
Ghaziabad के अरिहंत हार्मनी सोसायटी के जनरेटर में लगी आग
मिली जानकारी के अनुसार Ghaziabad के इंदिरापुरम की एक सोसायटी अरिहंत हार्मनी सोसायटी में जनरेटर में आग लग गई। जिसके बाद धीरे धीरे आग की लपटें बराबर के फ्लैट तक पहुंच गई। बढ़ती आग पर काबू पाने के लिए मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने दमकल की गाड़ियों को बुलाया जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियों द्वारा आग पर काबू पाने में लोग लगे हुए हैं। आग को देखते हुए सोसायटी के कई फ्लैट खाली कराए गए हैं।
दमकल के गाड़ियों से आग पर काबू पाने की कोशिश
उधर Ghaziabad के सोसायटी की विस्टा -2 टावर में चार फ्लैट के अंदर भी आग बुझाने का काम जारी है। सेकंड फ्लोर पर फ्लैट में रहने वाली स्वेता ने बताया कि सूचना के बाद दमकल की गाड़ी के आने से पहले ही सोसायटी के लोग आग को बुझाने में जुटे हुए थे। जब आग तेजी से फैलने लगी तो लोग फ्लैट से बाहर निकल गए थे। इससे पहले आग लगने के बाद आनन-फानन सोसायटी के दूसरे फ्लैट को भी खाली कराया गया।

