मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद Swati Maliwal विवाद में एक और वीडियो सामने आया हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के इस वीडियो में स्वाति मालीवाल को पुलिस और सुरक्षा गार्ड बाहर ले जाते दिख रहे हैं। यह घटना सोमवार को हुई, उसी दिन जब आप सांसद ने मुख्यमंत्री के सहयोगी विभव कुमार पर हमला करने का आरोप लगाया था।
क्या है पूरा मामला ?
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद Swati Maliwal ने अपनी प्राथमिकी में आरोप लगाया कि जब वह मुख्यमंत्री आवास पर गयीं तो उनके निजी सचिव विभव कुमार ने उन पर बेरहमी से हमला किया और उन्हें लात मारी, घूंसा मारा और दुर्व्यवहार किया। 39 वर्षीय महिला ने यह भी कहा कि उसके कपड़े फट गए थे और हमले के दौरान उसके सिर और पैर पर गंभीर चोटें आईं। लेकिन नए सीसीटीवी फुटेज में स्वाति मालीवाल को कोई चोट नहीं आई है और वह खुद को महिला पुलिसकर्मी की पकड़ से छुड़ाने की कोशिश करती भी दिख रही हैं।
बीजेपी की साजिश है घटना : आप
प्रधानमंत्री अवास के इस वीडियो को लेकर आम आदमी पार्टी और Swati Maliwal के दावों को लेकर एक-दूसरे पर तीखी टिप्पणियां हो रही हैं। बीते दिनों आप नेता आतिशी ने मालीवाल पर आम चुनाव के दौरान पार्टी को बदनाम करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलीभगत करने का आरोप लगाया।
ये भी पढ़ें : नूंह में श्रद्धालुओं को ले जा रही बस में आग लगने से 9 लोगों की जलकर मौत, कई घायल
Swati Maliwal को लेकर भाजपा का केजरीवाल पर हमला
मामले को लेकर राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया है। एनडीए खास कर भाजपा ने मामले को लेकर केजरीवाल की चुप्पी के लिए कड़ी आलोचना की है, पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि हमले के दौरान उनकी स्पष्ट निष्क्रियता के कारण केजरीवाल को “मुख्य अपराधी” करार दिया है।

