WhatsApp Update: Instant Messaging App Whatsapp ने यूजर्स की सुरक्षा बढ़ाते हुए एक और नया फीचर लांच किया है। अब Whatsapp यूजर्स लिंक्ड डिवाइस में भी चैट लॉक कर सकते हैं। Whatsapp ने इसकी जानकारी एक्स पर WABetainfo से ट्वीट कर दी। फिलहाल इसे कुछ यूजर्स के लिए ही लांच किया गया है।
Meta से जुड़ने के बाद Whatsapp नए-नए फीचर्स ला रहा है। कुछ समय पहले ही Whatsapp ने चैट लॉक करने का ऑप्शन दिया था। लेकिन यह केवल स्मार्टफोन में ही किया जा सकता था। अब लिंक किए डिवाइस में भी चैट लॉक किया जा सकता है।
Whatsapp बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है फीचर
फिलहाल यह फीचर कुछ एंड्रॉइड बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है और इसे 2.24.11.9 बीटा वर्जन में एक्सेस किया जा सकता है। भविष्य में यह फीचर सभी के लिए उपलब्ध किया जाएगा। चैट लॉक फीचर यूजर्स को अपनी चैट प्राइवेट रखने में हेल्प करता है।
ये भी पढ़ें: तीन महीने में गौतमबुद्ध नगर की सड़कों पर दौड़ेगी Electric Buses, ये क्षेत्र हैं शामिल
सीक्रेट कोड से किया जा सकता है सिंक्रोनाइज़
रिपोर्ट में कहा गया है कि, लिंक्ड डिवाइस में चैट लॉक करने के लिए फोन में एक सीक्रेट कोड बनाना पड़ेगा। जिसे चैट लॉक सेटिंग में जा कर बनाया जा सकता है। चैट लॉक करने के बाद वह लॉक्ड चैट की लिस्ट में चला जाएगा। वह चैट की लिस्ट में नजर नहीं आएगा। इसके अलावा, लॉक की गई चैट को एक सीक्रेट कोड सेट करके सभी डिवाइसों पर लगातार सिंक्रोनाइज़ किया जा सकता है।

