उत्तरप्रदेश के Amroha के निजी अस्पताल में कई महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण अस्पताल कर्मियों ने जमकर हंगामा किया और जिला अधिकारी से लिखित शिकायत कर कारवाई की मांग की।
वेतन नहीं मिलने से कर्मियों का हंगामा
घटना Amroha शहर के एक निजी अस्पताल का है। जहां तैनात डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य कर्मचारियों ने अस्पताल पर कई महीने से मानदेय नहीं देने का आरोप लगाया। कर्मियों का कहना है कि अस्पताल मानदेय देने में आनाकानी कर रहे हैं। जिसका नतीजा हो रहा कि चिकित्सा कर्मियों को परिवार का पालन पोषण करने में परेशानी हो रही है।
ये भी पढ़ें : UP ATS : मर्चेंट नेवी के एक कर्मचारी का मिला पाकिस्तान कनेक्शन,जानिए क्या है मामला
बिजनेस हेड ने किया स्टाफ की सैलरी का गवन
मानदेय को लेकर अस्पताल कर्मियों ने हंगामा किया इस दौरान अस्पताल से जुड़े लोगों और कर्मियों के बीच नोकझोंक भी देखने को मिली। कर्मचारियों का कहना है कि कर्मियों का वेतन प्राइवेट हॉस्पिटल के बिजनेस हेड ने गवन कर लिया। बिजनेस हेड ने वर्ष 2018 से 24 तक रहते हुए स्टाफ की सैलरी के गवन किया।
Amroha News : बिजनेस हेड को 5 करोड़ गवन लीगल नोटिस
मामले को लेकर अस्पताल के HR हेड बिजनेस हेड को 5 करोड़ गवन लीगल नोटिस भेज, सफाई देने कहा है। यह पूरा मामला थाना Amroha देहात क्षेत्र के ग्लोबल हॉस्पिटल का है।

