दुनियां का सबसे बड़ा क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग अब अपने समाप्ति की ओर है। लेकिन टूर्नामेंट के बड़े मुकाबले अभी बाकी हैं। आईपीएल के इन मुकाबलों की तैयारी एक तरफ जहां खिलाड़ी मैदान में कर रहें हैं वहीं दूसरी ओर सट्टा बजार भी इस खेल की तैयारी कर रखा। Satta Bazar से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया हैं। जहां आगरा के एक व्यापारी के बेटे ने करीब 12 लाख से अधिक रुपये आईपीएल के सट्टे में गंवाए।
रोज कई लोग होते हैं शिकार
दरअसल आईपीएल के शुरू होते ही जगह जगह पर अवैध Satta Bazar का कारोबार सक्रिय हो जाता हैं। जिसकी जानकारी हर किसी को रहती हैं लेकिन शासन से लेकर प्रशासन तक इसकी कोई सुध नहीं हैं। हाल ही कई ऐसे सट्टे को लेकर कई ऐसे घटना हुए जो हैरान करने बाली हैं। जिसमें एक माह पहले पति के सट्टे में रुपए गंवा के बाद चंबल नदी में आत्महत्या के लिए महिला ने छलांग लगा दी थी। उससे पहले स्याहीपुरा के फल विक्रेता सट्टे में लाखों रुपए गंवाने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली लिया था। जिसके बाद अब एक और नया मामला समाने आया हैं।
सट्टेबाजी में 12 लाख रूपये गवांये
मिली जानकारी के अनुसार आगरा के पिनाहट में चल रहा अवैध Satta Bazar कारोबार का एक नया शिकार जिले के व्यापारी का बेटा हुआ हैं जिसने सट्टेबाजी में 12 लाख रूपये गंवाए । जिसके बाद व्यापारी के होश उड़ गए।
गली-गली नुक्कड़ों पर लगता है Satta Bazar
शहर में रोज हो रही घटना के बाद भी पुलिस सट्टे की गद्दी चलाने वालों पर नकेल कसने में नाकाम हो रही हैं। न तो पुलिस विभाग की क्राइम ब्रांच की टीम और ना ही स्थानीय पुलिस द्वारा इस पर कोई कार्रवाई की जा रही हैं। पुलिस पर आईपीएल सट्टा माफिया व बुकी को संरक्षण देने का आरोप भी लगाए जा रहें हैं। Satta Bazar मामले को लेकर कहा जा रहा कि आईपीएल सट्टे के कारोबार ने युवाओं को बुरी तरह से जकड रखा हैं। पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा और आसपास के कस्बों गली-गली नुक्कड़ों पर लगता है सट्टा लेकिन पुलिस को इसकी कोई जानकारी नहीं हैं।

