Noida Police Custody में एक युवक की मौत के बाद पूरे पुलिस चौकी को सस्पेंड कर दिया गया। मामले को लेकर मिली जानकारी के अनुसार एक युवक बुधवार देर रात लड़की से छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद सुबह युवक पुलिस चौकी में फंदे से झूलता हुआ मिला। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस पर संगीन आरोप लगाए हैं।
क्या है पूरा मामला
घटना ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना स्थित चिपियान चौकी की है। जहां पुलिस Custody में एक युवक का शव फंदे से झूलता हुआ मिला। जिसके बाद पूरा का पूरा थाना सस्पेंड कर दिया गया। मामले को लेकर मृतक का भाई जितेंद्र ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए, कहा कि रात में गिरफ़्तारी के बाद पुलिस द्वारा भाई को छोड़ने क ऐबज में पाँच लाख रुपये की डिमांड की गई थी।
शव के पंचनामा के दौरान पैनल द्वारा विडियोग्राफी
वहीं मामले को लेकर बिसरख थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और तत्काल प्रभाव से थाने के सभी पुलिस कर्मी को सस्पेंड कर दिया गया और मजिस्ट्रेट द्वारा मृतक के शव का पंचनामा की बाकी कारवाई उसके देख रेख में किया जा रहा है। मामले को शव के पंचनामे के लिए डॉक्टरों के पैनल द्वारा विडियोग्राफी करने की बात कही गई हैं।
Custody में आत्महत्या : Noida Police
वहीं इस मामले को लेकर नोएडा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक योगेश चिपियाना के ही एक बैकरी में काम करते हैं। दुकान में सहकर्मियों द्वारा लगाए गए आरोप को लेकर पूछताछ के लिए पुलिस उसे थाने लाई थी जहां उसने Custody में सुसाइड कर लिया।

