ICMR: भारत चाय प्रधान देश है। कहने वाले ऐसा कहते हैं। चाय सिर्फ पेय पदार्थ नहीं, यह इमोशन है। मौका खुशी का हो या ग़म का, जश्न मनाना हो या शोक, चाय जरूर पी जाती है। चाय के साथ ही कॉफी का भी चलन है। लेकिन इसे चाय जितना आदर नहीं मिलता। अगर आप भी चाय या कॉफी के शौकीन हैं तो सचेत हो जाएं। यह खबर आपके लिए ही है। ICMR ने 17 गाइडलाइंस जारी की है। जिसमें चाय-कॉफी को लेकर भी चेतावनी है।
भोजन से पहले न करें इसका सेवन
ICMR ने अधिक चाय या कॉफी का सेवन करने वालों के लिए चेतावनी जारी की है। जिसमें कहा है कि दूध वाली चाय स्वास्थ के लिए हानिकारक है। साथ ही यह भी कहा है कि खाने के पहले या बाद में चाय या कॉफी का सेवन करने से आयरन की कमी हो सकती है। चाय या कॉफी में टैनिन पाया जाता है जो आयरन एब्जार्ब करने की क्षमता को कम करता है। जिससे एनीमिया होता है।
बिना दूध वाली चाय क्यों है बेहतर
ICMR ने कहा है कि बिना दूध वाली चाय बेहतर विकल्प है। उसमें फ्लेवोनोइड्स और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। यह दिल की बीमारी और पेट के कैंसर के खतरे को कम करता है। हालांकि, कैफीन पाए जाने के कारण अधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है।
यह भी पढ़ें: तीन साल से रिलेशनशिप में रह रहे व्यक्ति ने की लिव-इन पार्टनर की हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला
चाय या कॉफी क्या है बेहतर विकल्प
ICMR ने चाय को कॉफी से बेहतर बताया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एक कप brewed coffee यानी पीसी हुई कॉफी में कैफीन की मात्रा 80-120 mg होती है। वहीं instant coffee में ये मात्रा 50-65 mg तक होती है। जबकि चाय में ये मात्रा दोनों से कम 30-65 mg तक होती है। 200 मिली ग्राम तक के कैफीन की मात्रा को सुरक्षित माना जाता है।
फायदेमंद भी है कैफीन
सीमित मात्रा में कैफीन का सेवन करने से कई फायदे भी होते भी होते हैं। यह आपको फोकस रहने, अलर्ट रहने में मदद करता है। तय सीमा से अधिक कैफीन का सेवन नुकसान कर सकता है। इससे नींद न आने, बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो सकती है। हार्ट पेशेंट को इसके सेवन से बचना चाहिए।

