Noida से एक चौकाने वाली खबर सामने आई हैं। जहां पिछले तीन साल से रिलेशनशिप रह रहें एक व्यक्ति ने अपने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार नोएडा के सेक्टर 42 में पिछले 3 साल से लिव-इन रीलेशनशिप में रह रहें एक व्यक्ति ने अपने लिव-इन पार्टनर की हत्या संदेह के आधार पर कर दी। व्यक्ति को इस बात का शक था कि उसकी पार्टनर का अन्य पुरुषों के साथ संबंध थे। व्यक्ति की पहचान नोएडा सेक्टर 42 में रह रहे 35 वर्षीय गौतम के रूप में हुई है, जिसने अपनी लिव-इन पार्टनर 50 वर्षीय विनीता की हत्या कर दी।
तीन साल से रिलेशनशिप में एक साथ Noida में रह रहें थे दोनों
घटना को लेकर Noida पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गौतम को विनीता की हत्या के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनो नोएडा सेक्टर 42 में एक साथ रह रहे थे। गौतम और विनीता महिला के पति के निधन के बाद से दोनों पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में थे और एक साथ रह रहें थे।
अस्पताल जाने से पहले ही मौत
मामले को लेकर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार की रात, दोनों के बीच तीखी बहस हुई। इस दौरान गौतम ने विनीता पर इस हद तक हमला किया कि वह बेहोश हो गई। विनीता को बेहोशी के हालत में छोड़ वो वह घर से चला गया। जिसके बाद में कुछ स्थानीय लोगों की मदद से महिला को अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया
घटना को लेकर मामले में Noida सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। उसके बाद जांच शुरू की गई और जांच के दौरान गौतम का पता लगाया उसे हिरासत में ले लिया गया। इसके साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया,जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।