उत्तरप्रदेश के Noida सेक्टर-35 स्थित सुमित्रा अस्पताल के पास गुरुवार सुबह सुबह करीब छह बजे एक तेज रफ्तार की बीएमडब्ल्यू कार ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। जिसके बाद ई-रिक्शा सवार एक प्राइवेट अस्पताल की नर्स समेत दो लोगों की हादसे में मौत हो गई। वहीं घटना में तीन लोग घायल भी हुए हैं। हादसे में शामिल कार के चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ।
Noida के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज
Noida सेक्टर-35 स्थित सुमित्रा अस्पताल के पास हुए इस घटना में ई-रिक्शा चालक समेत रिक्शा में सवार तीन घायलों का शहर के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां तीनों की हालत गंभीर बताया जा रहा हैं। घटना की सूचना पर मौके पर सेक्टर-24 कोतवाली पुलिस ने कार सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी हैं। वहीं इस घटना के बाद एक आरोपी फरार हो गया। जिसकी जांच छानबीन जारी है।घटना को लेकर कोतवाली पुलिस ने बताया कि गुरुवार करीब छह बजे के आसपास एक ई रिक्शा (यूपी 16 जेटी 4052) जिसमें चालक समेत कुल पांच लोग सवार थे। सिटी सेंटर से सेक्टर-12-22 की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सुमित्रा हॉस्पिटल के सामने एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू (एचआर 26 ईबी 7770) ने पीछे से ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। जिसके बाद यह घटना हुआ।
दो घायलों की उपचार के दौरान हुई मौत
कार और रिक्शा के टक्कर के हादसे में ई-रिक्शा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना और कार के स्पीड का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता हैं टक्कर के कारण ई-रिक्शा पलट गया है। जिससे इसमें सवार लोग व चालक सिर के बल गिरने से चोट आई। घटना के बाद सभी को अस्पताल ले जाएगा।जहां इलाज के दौरान एक महिला समेत दो घायलों की मृत्यु हो गई। जबकि तीन घायल लोगों को उपचार के लिए सेक्टर-110 स्थित यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Noida पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश जारी
पुलिस ने बताया की बीएमडब्ल्यू कार सवार व्यक्ति की पहचान Noida सेक्टर-39 के तुषार के रूप में हुई हैं जिसे हिरासत में लिया गया है। वहीं इस घटना में शामिल एक व्यक्ति सेक्टर-41 का अमन सिसौदिया की भी पहचान हुई हैं जो मौके से फरार हो गया है। पुलिस अमन की तलाश कर रही है। वहीं मृतकों की पहचान मोहम्मद मुस्तफा (50) रश्मि स्टाफ (25) के रूप में हुई हैं। ई-रिक्शा के चालक गिझौड़ के राजेंद्र (45), पवन (27), सूरज (20) के रूप में पुलिस ने पहचान की हैं।

