IPL 2024: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 14 मई को आईपीएल 2024 सीजन का 64वां मैच खेला गया। यह मुकाबला दिल्ली कैपिट्लस और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच था। मुकाबले में दिल्ली ने लखनऊ को 19 रनों से रौंदा। दिल्ली का यह अंतिम लीग मैच था। दिल्ली की इस जीत से राजस्थान रॉयल्स को फायदा हुआ है। वह IPL 2024 Playoff की रेस में आ गया है।
लखनऊ की हार ने की राह आसान
राजस्थान रॉयल्स की टीम कई दिनों से अंक तालिका में 16 अंक पर रुकी थी। राजस्थान अपने पिछले तीन मैच गंवाने के कारण IPL 2024 Playoff के लिए क्वालिफाई नहीं कर पा रही थी। लखनऊ की हार ने संजू एंड कंपनी की राह आसान कर दी।
तीन टीमों की हार से दिल्ली कर सकता है क्वालिफाई
14 अंकों के साथ दिल्ली अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ के हार की दुआ करनी होगी। लखनऊ का एक ही मैच बचा है जो उसे अधिकतम 14 अंक तक ही पहुंचा सकता है। इसलिए हार के बाद लखनऊ लगभग दौर से बाहर हो गया है।
16 अंक के साथ क्वालिफाई करने वाली दूसरी टीम
राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली दूसरी टीम बन गई है। कोलकाता नाईट राईडर्स IPL 2024 Playoff के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम थी। केकेआर ने 13 मैच में 19 अंक बनाए हैं। जबकि राजस्थान रॉयल्स के 12 में से 16 अंक हैं। 18 प्वाइंट्स होते ही कोई भी टीम शर्तिया आईपीएल प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर सकती है। इसी कारण कोलकाता नाइट राइडर्स ने क्वालिफाई किया था।
ये भी पढ़ें: गुजरात टाइटंस के खिलाफ भारी हार के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स कर सकती है IPL 2024 के प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई ?
तीन स्थानों के लिए 6 टीमों के बीच जंग
13 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटन्स के बीच होने वाला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। इसका सीधा नुकसान गुजरात को हुआ। गुजरात अब बाहर हो गया है। अब प्लेऑफ के तीन स्थानों के लिए 6 टीमों के बीच जंग होगी।
अहमदाबाद करेगा क्वालिफायर-1 और एलिमिनेटर की मेजबानी
आईपीएल का फाइनल मैच 26 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होना है। वहीं, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्वालिफायर-1 और एलिमिनेटर आयोजित किया जाएगा, जबकि दूसरा क्वालिफायर चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा।

