सोशल मीडिया के इस दौर में हर कोई वायरल होना चाहता है। इसके लिए व्यक्ति क्या कुछ नहीं करता। पॉपुलर होने की चाह में इंसान कभी कभी अपराध भी कर लेता है। सोशल मीडिया पर छाने के लिए लोग कानून का उल्लंघन कर रील्स बनाने से भी नहीं चूकते। आए दिन कभी चलती गाड़ी पर स्टंट, कभी बीच सड़क पर डांस तो यहां तक लोग अश्लील हरकतें करने से भी वाज नहीं आते। ऐसा ही एक वीडियो शूट करने का एक नया मामला Noida में सामने आया है।
Noida के भरे बाजार में युवक का अपहरण
लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने पुलिस के भी होश उड़ा दिए. दरअसल वायरल वीडियो में एक युवक एक दुसरे शख्स का अपहरण कर उसे कार में बैठाने की कोशिश कर रहा था जबकि वहां खड़ा तीसरा व्यक्ति इस सीन को कैमरे से शूट कर रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करते हुए लिखा कि Noida के भरे बाजार में युवक का अपहरण।
Noida में वीडियो शूट कर रहें थे युवक
वीडियो के वायरल होने पर पुलिस ने मामले की पड़ताल की तो पता चला कि वास्तव में किसी का अपहरण नहीं हुआ। बल्कि सेक्टर 18 में तीन दोस्त अपहरण थीम पर एक वीडियो शूट कर रहें थे। जिसमें एक दोस्त दूसरे का अपहरण करता है और तीसरा उसका वीडियो शूट करता है।
जमानत पर रिहा
घटना को लेकर Noida एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि तीनों युवकों की पहचान अजीत, दीपक और अभिषेक के रूप में की गई हैं। इन युवकों के सोशल मीडिया पर सैकड़ों सब्सक्राइबर हैं। तीनों भजन सहित अलग अलग थीम पर रील्स बनाते हैं। मामले को लेकर पुलिस ने तीनों को फटकार लगाई और पब्लिक प्लेस पर शांति व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप और शांतिभंग की धाराओं में तीनों के खिलाफ कार्रवाई कर गिरफ्तार किया किया गया। फिर बाद में तीनों को कुछ समय बाद जमानत पर भी छोड़ दिया गया।

