Best Smartphones : बेस्ट स्मार्टफोन लेना आजकल हर किसी की प्राथमिकता हो गई है। सभी अच्छा कैमरा, दमदार बैटरी और प्रोसेसर वाला फोन लेना चाहते हैं। लेकिन मुश्किल ये आती है कि या तो सभी क्वालिटी एक फोन में नहीं मिलता या तो वह फोन बजट में नहीं होता है। आज हम आपको 15,000 रूपये के अंदर पांच ऐसे बेहतरीन क्वालिटी वाले स्मार्टफोन खोजने में मदद करेंगे जो आपकी जेब पर भारी नहीं पड़ेगा।
Realme C65 5G
- प्रोसेसर- Mediatek Dimensity 6300
- रैम- 4 जीबी
- कैमरा- रियर: 50 मेगापिक्सल, फ्रंट: 8 मेगापिक्सल
- बैटरी- 5000 mAh /15 W Quick Charging
- डिसप्ले- 6.67 इंच
- मूल्य- 10,499 रूपये
Realme C65 5G अपने प्राइस रेंज में सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन में से एक जिसे हाल ही में लांच किया गया है। अपने बेहतरीन परफॉरमेंस के अलावा, यह स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट, अच्छे डेलाइट कैमरे और शानदार बैटरी बैकअप प्रदान करता है। हालाँकि इसकी कम रोशनी वाली फोटोग्राफी कैमरा प्रेमियों को निराश कर सकती है। लेकिन यह स्मार्टफोन पावर यूज़र्स के लिए अच्छा विकल्प है। यह Best Smartphones 5G भी सपोर्ट करता है।
Xiaomi Redmi 12 5G
- प्रोसेसर- Snapdragon 4 Gen 2
- रैम- 4 जीबी
- कैमरा- रियर: 50 मेगापिक्सल +2 मेगापिक्सल, फ्रंट: 8 मेगापिक्सल
- बैटरी- 5000 mAh / 18W फास्ट चार्जिंग
- डिसप्ले- 6.79 इंच
- मूल्य- 11,999 रूपये
Redmi 12 5G कई विशेषताओं वाला एक प्रभावशाली स्मार्टफोन है। इसकी परफॉरमेंस और बैटरी लाइफ़ बेहतरीन है। इसमें ग्लास बैक है जो प्रीमियम फील देता है। इसका प्राइमरी कैमरा दमदार है। Redmi 12 5G की चार्जिंग थोड़ा धीमा है, जबकि इंटरफ़ेस में कुछ ब्लोटवेयर है।
Moto G34
- प्रोसेसर-Snapdragon 695
- रैम- 4 जीबी
- कैमरा- रियर: 50 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल , फ्रंट: 16 मेगापिक्सल
- बैटरी- 5000 mAh /20 W Turbo पॉवर चार्जिंग
- डिसप्ले- 6.5 इंच
- मूल्य- 11,240 रूपये
Moto G34 5G एक ऐसा फ़ोन है जो Best Smartphones के कई पैमानों पर खरा उतरता है। Moto G34 5G में Android 14 चलता है, जिससे आपको तुरंत नवीनतम Android सुविधाएं मिलेगी। हैंडसेट एक अच्छे प्रोसेसर और प्रभावशाली डिज़ाइन के साथ आता है।
Realme 11x 5G
- प्रोसेसर- Mediatek Dimensity 6100 Plus
- रैम- 6 जीबी
- कैमरा- रियर: 64 मेगापिक्सल +2, फ्रंट: 8 मेगापिक्सल
- बैटरी- 5000 mAh / 33W सुपर VOOC चार्जिंग
- डिसप्ले- 6.72 इंच
- मूल्य- 14,499 रूपये
चाहे वह Realme 11 हो या Realme 11x, आपकी पसंद गलत नहीं हो सकती। दोनों हैंडसेट प्रदर्शन, बैटरी लाइफ और डिस्प्ले क्वालिटी में जबरदस्त है। दोनों डिवाइस के कैमरे बेहतरीन हैं। अगर आप फाइन क्वालिटी चाहते हैं, तो Realme 11 5G ज्यादा अच्छा है। Realme 11 मॉडल को चार्ज होने में Realme 11x 5G की तुलना में आधे घंटे कम समय लगता है।
Infinix Note 30 5G
- प्रोसेसर- Mediatek Dimensity 6080
- रैम- 4gb ram
- कैमरा- रियर: 108+2+0.08 मेगापिक्सल, फ्रंट: 16 मेगापिक्सल
- बैटरी- 5000 mAh/ 45W फास्ट चार्जिंग
- डिसप्ले- 6.78 इंच
- मूल्य- 14,999 रूपये
Infinix Note 30 5G को मीडियाटेक डाइमेंशन 6080 प्रोसेसर, 108MP कैमरा और बढ़िया परफॉरमेंस सहित फाइन क्वालिटी के साथ बजट में लांच किया गया है। UI और कैमरा परफॉरमेंस में कुछ कमियाँ हैं, लेकिन इसका डिज़ाइन और बैटरी लाइफ़ उस पर पर्दा डाल देता है। कुल मिलाकर, यह कम दाम में जबरदस्त फोन है।

