मंगलवार को दिल्ली-NCR में सुबह तेज धूप निकली। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, धूप की तीव्रता बढ़ती गयी. हालांकि फिलहाल लू नहीं चल रही है, लेकिन लोगों को इसका असर महसूस होने लगा है।मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में तापमान तीन डिग्री बढ़कर अधिकतम 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
अगले तीन दिनों में दिल्ली-NCR के गर्मी में तेजी
मौसम विभाग के अनुसार, झुलसा देने वाले मौसम से अभी 3 दिनों तक कोई राहत नहीं मिलेगी और अगले तीन दिनों में राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान तीन डिग्री तक बढ़ने की उम्मीद है। मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग ने कहा कि बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिन भर धूप रहने की उम्मीद है। जबकि अगले तीन दिनों में गर्मी तेजी से बढ़ने की संभावना है।
दिल्ली-NCR में अधिकतम 44 डिग्री सेल्सियस
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में दिल्ली-NCR का तापमान तीन डिग्री बढ़कर अधिकतम 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मंगलवार को दिल्ली में सुबह तेज धूप निकली। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, धूप की तीव्रता बढ़ती गयी। इस दौरान राजधानी का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। राजधानी के हवा में नमी का स्तर 77 प्रतिशत से 21 प्रतिशत के बीच रहा। इस बीच नजफगढ़ और पीतमपुरा में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।
अगले कुछ दिन राजधानी में मौसम अस्थिर रहेगा
मौसम विभाग के मुताबिक, 17 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करेगा। इसके कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 17 मई से 20 मई तक मौसम अस्थिर रहेगा। उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। इसको लेकर हालांकि अभी तक कोई अपडेट नहीं है।लेकिन मौजूदा अपडेट से पता चलता है कि इस पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली एनसीआर पर नहीं पड़ेगा। दिल्ली में 16 मई से 20 मई तक अधिकतम तापमान 43-44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

