Free Transcription Tool: ट्रांसक्रिप्शन टूल ने ऑडियो और वीडियो कंटेंट को टेक्स्ट में बदलने के तरीके में क्रांति ला दी है। ये टूल बोले गए शब्दों को टेक्स्ट में बदलने के लिए हाई एल्गोरिदम और तकनीक का उपयोग करते हैं। जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होती है। पत्रकारों और शोधकर्ताओं से लेकर चिकित्सा पेशेवरों और कंटेंट क्रिएटर्स तक, ऑडियो कंटेंट को टेक्स्ट में बदलने के लिए ट्रांसक्रिप्शन टूल का उपयोग करते हैं।
आज बाज़ार में कई एआई ट्रांसक्रिप्शन टूल मौजूद हैं। इसलिए आपको अपनी पसंद चुनने में मदद करने के लिए, हम आपको 5 मुफ्त ट्रांसक्रिप्शन टूल के बारे में बता रहें हैं।
Vizard
यह AI को आपको वीडियो एडिट करने और 18 भाषाओं में आपके वीडियो में Dynamic कैप्शन जोड़कर पूरे वीडियो को ऑटोमेटिक ट्रांसक्रिप्ट करने की सुविधा देता है। यदि आपके वीडियो में दो या दो से अधिक लोग हैं, तो यह खुद ही उसका एक वीडियो कोलाज बनाता है ताकि सभी चेहरे साफ-सुथरे दिखाई दें। इसमें एआई ट्रांसलेट की सुविधाएं भी हैं जिससे यह हिंदी सहित 30 अन्य भाषाओं में ट्रांसलेट हो जाती है। आप अपने वीडियो में फोटो भी जोड़ सकते हैं यह वीडियो की क्वालिटी को ख़राब किए बिना सेकंड के भीतर 10 से अधिक वायरल क्लिप बनाता है।
Inqscribe
यह अपने उपयोगकर्ताओं को एक ही विंडो में सब ट्रांसक्रिप्शन करने की अनुमति देता है। इसमें कीबोर्ड शॉर्टकट की एक विस्तृत श्रृंखला है, जिसे आप अपनी आवश्यकता अनुसार Customized कर सकते हैं। Inqscribe आपको स्निपेट बनाने की अनुमति देता है, जिससे आप एक कीस्ट्रोक के साथ अपने ट्रांसक्रिप्ट में अक्सर उपयोग किए जाने वाले किसी भी एक्सप्रेशन को जोड़ सकते हैं। आप Transcript में कहीं भी Time Code डाल सकते हैं, और बाद में इनसे एक Zip Caption फ़ाइल बना सकते हैं। Inqscribe मीडिया प्लेयर URL, Server, Hard Drive, Flash Drive या CD से ऑडियो और वीडियो चला सकता है ।
Riverside
यह एक मुफ्त ट्रांसक्राइबिंग प्लेटफ़ॉर्म है जो 100 से अधिक भाषाओं में ऑडियो और वीडियो-टू-टेक्स्ट ट्रांसक्रिप्शन प्रदान करता है। यह 99% सटीकता के साथ कंटेट को ट्रांसक्राइब कर सकता है। यह बिना किसी सब्सक्रिपशन के रिकॉर्डिंग और एडिटिंग की सुविधाएँ भी प्रदान करता है। मैक और विंडोज दोनों में सपोर्ट करता है। यह पॉडकास्टर्स और पत्रकारों के लिए अधिक उपयोगी है।
Happy Scribe
Transcription की शुरुआत करने वालों लोगों के लिए यह बेस्ट ट्रांसक्राइबिंग टूल है। यह यूजर फ्रेंडली ट्रांसक्रिप्शन टूल है जो ऑटोमेटिक और Human Subscription दोनों प्रदान करता है। इसकी मुफ़्त AI Transcription सेवा 120 से ज़्यादा भाषाओं में उपलब्ध है जो पाँच मिनट से कम समय में परिणाम देता है। यह टूल डेस्कटॉप फ़ाइलों, YouTube URL और Google Drive लिंक सहित ऑडियो और वीडियो इनपुट की फाइलों को आसानी से ट्रांसक्राइब कर सकता है। यह उपयोगकर्ताओं को अलग-अलग फ़ॉर्मेट में ट्रांसक्रिप्ट शेयर करने की सुविधा भी देता है, जिसमें केवल देखने या एडिटिंग मोड को एक्टिव करने का विकल्प होता है। ये उन कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बेस्ट है जो एक ऑल-इन-वन रिकॉर्डिंग, एडिटिंग और ट्रांसक्राइबिंग टूल की तलाश में हैं।
Grain
यह मीटिंग्स को ट्रांसक्राइब कर उसे सहेजने के लिए बेस्ट है। Grain एक AI Conversation Intelligence Assistant है जो उपयोगकर्ताओं को वीडियो कॉल में महत्वपूर्ण जानकारी रिकॉर्ड करने, ट्रांसक्राइब करने और हाइलाइट करने की सुविधा देता है। Grain उपयोगकर्ताओं को 20 मीटिंग्स को ट्रांसक्राइब करने और महीने में पाँच अतिरिक्त अपलोड करने की सुविधा देता है। ग्रेन आपको नौ अलग-अलग भाषाओं में मीटिंग्स को ट्रांसक्राइब करने की सुविधा देता है

