नई दिल्ली। मामला Bulandshahr के बाबू बनारसी दास जिला अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड का हैं। जहां अस्पताल द्वारा 24 घंटे बिजली की उपलब्धि की बात कही जाती हैं लेकिन सच्चाई यह है कि मरीजों के परिजनों को खुद से टॉर्च जला कर इलाज करवाया जा रहा हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
Bulandshahr का जिला अस्पताल एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। जहां इमरजेंसी में मोबाइल की टॉर्च में मरीजों का इलाज हो रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों जिला अस्पताल की विद्युत सप्लाई अचानक से बाधित हो गई। जिसके कारण जिला अस्पताल में अंधेरा छाया रहा।
मरीज के परिजन खुद मोबाइल टॉर्च जलाकर करा रहे हैं मरीज का इलाज
जिला अस्पताल द्वारा यह दावा किया जा रहा हैं कि Bulandshahr जिला अस्पताल की इमरजेंसी सेवा के लिए 24 घंटे बिजली आपूर्ति किया जाता है लेकिन हकीकत ऐसी हैं कि मरीज के परिजन खुद मोबाइल टॉर्च जलाकर करा रहे हैं मरीज का इलाज करवा रहें हैं।
Bulandshahr जिला अस्पताल में पहले भी हो चुकी हैं घटना
जिला अस्पताल की यह घटना पहली बार नहीं हैं। पहले भी इस तरह की घटना सामने आती रही हैं। कुछ दिन पहले भी अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड में करीब 3-4 घंटे के लिए बिजली बाधित हुई थी। लेकिन इस मुद्दे पर किसी का ध्यान नहीं हैं।

