भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन और उनकी पत्नि आयशा मुखर्जी शादी के 8 साल बाद एक-दूसरे से अलग हो गए है। आयशा मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस बात की जानकारी दी है लेकिन इस पर शिखर धवन की तरफ अब तक कोई स्टेटमेंट नहीं आया है। बता दे, आयशा और शिखर की दोस्ती फेसबुक से शुरु हुई थी, जिसके दोनों ने साल 2012 में शादी कर ली थी।
बताते चले, आयशा शिखर से 10 साल बड़ी है और पहले से ही शादीशुदा भी थी। आयशा मूलरुप से ब्रिटिश बंगाली है उनके पिता बंगाली और मां ब्रिटिश से थी और आयशा का बचपन मेलबर्न गुजरा। आयशा ने पहली शादी ऑस्ट्रेलिया के एक बिजनेस मैन से की थी, जिससे उनको 2 लड़कियां हुई। फिर उसके बाद शिखर ने आयशा को क्रिकेटर हरभजन सिंह के फेसबुक अकाउंट पर देखा और देखते ही उन पर फिदा हो गए। साल 2009 में दोनों ने सगाई की और 2 साल बाद शादी। शिखर ने आयशा को साथ उनकी दोनों बेटीयों को भी अपनाया।
शिखर और आयशा का एक बेटा भी है जिसका नाम जोरावर है, लेकिन अब शादी के 8 साल बाद दोनों अगल हो गए है।

