नई दिल्ली। UP के पाल्हापुर गांव में शुक्रवार रात एक व्यक्ति ने नशे की हालत में पहले अपनी मां, उसके बाद पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर दी और फिर बाद में खुद को भी गोली मार ली। घटना के पीछे की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया हैं। लेकिन ग्रामीणों का मानना हैं कि आपसी विवाद के बाद व्यक्ति ने सभी की हत्या कर दी।
पहले ही हो चुकी हैं पिता की मौत
घटना को लेकर बताया जा रहा की आरोपी अनुराग सिंह के पिता वीरेंद्र सिंह की मौत पहले ही हो चुकी है। जिसके बाद आरोपी अपनी मां के साथ गांव में ही रहता था। जबकि उनकी पत्नी प्रियंका सिंह और बेटियां अश्वी, अर्ना और बेटा UP की राजधानी लखनऊ में रहते थे। पिछले शुक्रवार को अनुराग की पत्नी अपने बच्चों के साथ गांव आ गई। जहां यह घटना घट गई।
मौके पर सभी की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुराग की उसके माँ और प्रियंका को लेकर उनके बीच कुछ मुद्दों पर बहस हो गई। जिसके बादव मामला बढ़ने पर अनुराग ने अपनी मां को गोली मार दी, पत्नी की हथौड़े से हत्या कर दी और बच्चों को छत से फेंक दिया। हमले के कारण उनकी मां, पत्नी और तीन में से दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके बेटे अद्विक की ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
UP के पाल्हापुर गांव की हैं घटना
पाल्हापुर गांव के इस घटना को लेकर क्षेत्राधिकारी दिनेश शुक्ला समेत पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की जानकारी के बाद सुबह करीब नौ बजे एसपी चक्रेश मिश्र भी मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल पर 315 बोर के दो खोखे मिले हैं। लेकिन कोई हथियार नहीं मिला। हथियार नहीं मिलने से अन्य सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि अनुराग को शराब की लत थी और उसने शराब के नशे में घटना को अंजाम दिया।

