नई दिल्ली। पिछले कई दिनों के भीषण गर्मी के बाद शुक्रवार रात capital में अचानक मौषम ने करवट ली। दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार रात भीषण गर्मी के बाद 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज धूल भरी आंधी और हल्की बारिश भी देखने को मिली। मिली जानकारी के मुताबिक धूल भरी आंधी के चलते कई इलाके में पेड़ गिरे और कई इमारतों को भी नुकसान पहुँचा। तूफान के चलते हुए हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 23 लोगों के घायल होने की जानकारी हैं।
दिल्ली आने वाली 9 फ्लाइट्स हुए डायवर्ट
मिली जानकारी के मुताबिक खराब मौषम की मार दिल्ली एयरपोर्ट पर देखने को मिला। दिल्ली आने वाली करीब 9 फ्लाइट्स को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। राजधानी में सड़कों पर पेड़ गिरने से दिल्ली और आसपास के इलाकों में यातायात प्रभावित हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पेड़ गिरने से जुड़े करीब 152, इमारतों को नुकसान पहुंचने से जुड़े लगभग 55 और पावर कट से जुड़े करीब 202 शिकायत पुलिस को मिली।
अगले 2 दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी
शुक्रवार रात आई आंधी और बारिश के बाद दिल्ली NCR में बढ़ते तापमान से लोगों को काफी राहत मिली है। आंधी का असर शनिवार सुबह भी देखने को मिला जहां और इलाके में सुबह कुछ जगहों पर रुक-रुककर हल्की बूंदाबांदी भी देखें को मिला। capital में मौषम को लेकर मौसम विभाग ने अगले 2 दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

