नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया चालू हैं। इसके मद्देनजर लोकसभा के गाजीपुर निर्वाचन क्षेत्र से BJP Candidate पारसनाथ राय ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पारसनाथ राय ने जिला क्लेक्ट्रेट स्थित नामांकन में अपना नामांकन किया। इस दौरान उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी उनके साथ मौजूद रहें।
UP में बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन
गाजीपुर लोकसभा सीट से BJP Candidate पारसनाथ राय नामांकन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी पहले से हो चुकी थी। इस दौरान पार्टी ने लोकसभा अंतर्गत सभी वर्गों को जोड़ने के लिए खासा रणनीति पर काम किया है। पार्टी द्वारा इसका प्रदर्शन पहले नामांकन और फिर चुनाव प्रचार में जान फूंकने के लिए किया जाएगा। पार्टी ने गाजीपुर में शक्ति प्रदर्शन करने की योजना भी बनाई है।
BJP candidate के नामांकन में पहली जनपद पंहुचे मुख्यमंत्री
लोकसभा के इस सीट से चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी पारसनाथ राय ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पार्टी प्रत्याशी के नामांकन के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी जनपद पहुंचे हैं। ज्ञात हो की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पहली बार जनपद आए।
ये भी पढ़ें : Akshaya Tritiya पर ठाकुर बांके बिहारी के चरण दर्शन को उमड़ा आस्था का जनसैलाब
UP के इन Lok Sabha सीटों पर आखिरी चरण में होगा मतदान
ज्ञात हो की गाजीपुर में आखिरी चरण में चुनाव होने हैं। आखिरी चरण में यूपी के 13 सीटों पर मतदान होने हैं। इस दौरान गाजीपुर सीट पर भी चुनाव होगा। चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे।

