मथुरा। Akshaya Tritiya के अवसर पर आज सुबह से ही देशभर में मंदीरों मे भीड़ देखी जा रही हैं। लोग भगवान श्री हरी के दर्शन को लेकर काफी उत्सुक हैं। इस अवसर पर मथुरा के श्री बाँके बिहारी मंदीर में भी भक्तों का खासा भीड़ देखा जा रहा हैं। लोग अपने आराध्य की एक झलक पाने के लिए भक्त खासे लालयित हैं।
Akshaya Tritiya पर होती हैं चरण दर्शन और सर्वांग दर्शन
वर्ष में एक बार Akshaya Tritiya पर बांके बिहारी मंदिर में होने वाले जन-जन के आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के चरण दर्शनो के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शुक्रवार को पट खुलने में साथ ही मंदिर परिसर बिहारीलाल के जयकारों से गूंज उठा। अपने आराध्य की एक झलक पाने को भक्त खासे लालयित दिखे। अक्षय तृतीया पर ही भक्तो को ठाकुर जी के चरण दर्शन सुलभ होते है। जिसे लेकर पहले ही श्रीधाम वृंदावन में हजारों भक्तों ने डेरा डाल रखा हैं।
सिर से पैर तक स्वर्ण श्रृंगार और चरणों में चंदन का लड्डू का शृंगार
सभी के दिलों में एक ही लालसा है कि वह अपने आराध्य के चरण दर्शन के साथ दिन की शुरुआत करे। शुक्रवार सुबह जैसे ही मंदिर के पट खुले बड़ी संख्या में श्रद्धालु बांके बिहारी मंदिर पहुंच गए। जिसके चलते सम्पूर्ण मंदिर परिसर बांके बिहारीलाल के जयकारो से गुंजायमान हो उठा। मंदिर परिसर में पैर रखने तक की जगह नहीं रही। अद्भुद दर्शन और मनोहारी छटा में विराजित लाडले की एक झलक पाने के लिए भक्तो में होड़ सी लगी हुई हैं। Akshaya Tritiya के अवसर पर भगवान श्री बाँके बिहारी के सिर से पैर तक स्वर्ण श्रृंगार और चरणों में चंदन का लड्डू भक्तो को अपनी ओर आकर्षित कर रहें हैं।
चरण दर्शन और सर्वांग दर्शन करने पर भक्तों पर विशेष कृपा बरसती है
इससे एक दिन पहले यानी गुरुवार को ही शाम को ठाकुर जी को शीतलता प्रदान करने के उद्देश्य से चंदन लेपन किया गया इस दौरान भी मंदिर में भक्तो का सैलाब उमड़ पड़ा। अपने आराध्य सर्वांग दर्शनो के लिए भक्त लालायित दिखाई दिए। बता दें कि वर्ष में एक ही दिन होने वाले चरण दर्शन और सर्वांग दर्शन का पुण्य अर्जित करने देश दुनिया से भक्त मौजूद वृंदावन धाम आते हैं। इस दर्शन की लोकप्रियता भक्तों में काफी हैं। मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन बांकेबिहारीजी के चरण दर्शन और सर्वांग दर्शन करने पर भक्तों पर विशेष कृपा बरसती है। यह पुण्य अवसर वर्ष में सिर्फ एक बार ही मिलता है। बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत शुभम गोस्वामी के अनुसार शाम को शयन भोग के समय 5:30 बजे से रात 9:30 बजे तक ठाकुर जी के सर्वांग दर्शन होंगे।
Akshaya Tritiya को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस की निगाहें
अक्षय तृतीया पर आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से नगर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर है। वहीं देर शाम ही भारी वाहनों का आवागमन नगर में प्रतिबंधित कर दिया गया। अन्य मार्गों पर भी यातायात परिवर्तित किया गया है।

