नई दिल्ली। कथित Delhi Excise Policy घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने मामले में आज सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा। ज्ञात हो कि मामले में 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अरविंद केजरिवाल को गिरफ्तार किया था जिसके बाद वह न्यायिक हिरासत के तहत तिहाड़ जेल में बंद हैं। केजरीवाल ने अंतरिम जमानत की मांग करते हुए शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया था।
Delhi Excise Policy case में अंतरिम जमानत पर आज आएगा अंतरिम आदेश
मामले में मंगलवार को सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था। केजरीवाल के याचिका पर सुनवाई करने वाली पीठ की आगुयाई कर रहें न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने मामले को लेकर कहा था कि हम अंतरिम जमानत पर शुक्रवार को अंतरिम आदेश सुनाएंगे। उन्होंने कहा कि अन्य मामले जिसमें मुख्यमंत्री ने अपने गिरफ्तारी को चुनौती दी थी। उससे जुड़े मुख्य मामले पर भी उसी दिन फैसला लिया जाएगा।
अतंरिम जमानत को लेकर ईडी का विरोध
Delhi Excise Policy मामले में केजरीवाल के अंतरिम जमानत पर आज आने वाले फैसले से पहले ED ने मामले को लेकर हलफ़नामा दायर कर जमानत का विरोध किया था। ईडी ने दायर हलफनामे में कहा था चुनाव प्रचार करना कोई मौलिक अधिकार नहीं हैं।
20 मई तक बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत
उधर इस से जुड़े एक मामले में दिल्ली की एक अदालत ने मुख्यमंत्री की न्यायिक हिरासत 20 मई तक बढ़ा दी हैं। ज्ञात हो की यह मामला 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की उत्पाद शुल्क नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है।

