नई दिल्ली। जिला न्यायालय ने Noida पुलिस को स्क्रैप माफिया रवि काना की गर्लफ्रेंड काजल से पूछताछ के लिए हरी झंडी दे दी। स्क्रैप माफिया रवि काना की गर्लफ्रेंड काजल से पूछताछ के लिए कोर्ट ने नोएडा पुलिस को 24 की रिमांड दी हैं।
पूछताछ के लिए Noida पुलिस को 24 घंटे की रिमांड
रवि काना की गर्लफ्रेंड से पूछताछ के लिए पुलिस को 24 घंटे की रिमांड मिली हैं। पुलिस की यह रिमांड शुक्रवार दोपहर 12 से शनिवार दोपहर 12 बजे तक रहेगी। इस दौरान पुलसी काजल से कुछ नया जानने की कोशिश करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस इस बार काजल से उनके बॉयफ्रेंड के बारे भी पूछताछ कर सकती हैं। इसके अलावा पुलस काजल से रवि के तमाम काले कारोबार, उसके जानकर और कई सफेदपोश लोगों को लेकर पूछताछ करेगी।
दनों को आमने सामने बैठा Noida पुलिस ने की पूछताछ
ज्ञात हो की इससे पहले पुलसी ने स्क्रैप माफिया रवि काना की गर्लफ्रेंड काजल से एक दिन की रिमांड पर पूछताछ की थी। यह पूछताछ 1 मई से 5 मई के तक रवि काना से नोएडा पुलिस ने पूछताछ के दौरान हुआ था। नोएडा पुलिस ने 1 दिन की रिमांड पर रवि के सामने ही काजल से पूछताछ की थी और दोनों का आमना-सामना कराया था। इस पूछताछ में नोएडा पुलिस को काजल झा के जेपी ग्रीन आवास पर मिले प्रॉपर्टी के अहम डॉक्यूमेंट्स मिले।
बहन के घर पर भी पुलिस का छापा
उस दौरान पुलिस ने रवि काना की बहन के घर अट्टा गांव में छानबीन किया था। जहां उसे घर से कैश, जमीन के कागज आदि बरामद हुए हैं।मीडिया रिपोर्ट्स की जानकारी के अनुसार काजल ने पुलिस से पूछताछ में पैसे के लेनदेन को लेकर अहम जानकारियां दी। पूछताछ के दौरान पुलिस देहरादून में रवि के आवास पर पुलिस को मिले 10 लाख कैश, 9 ट्रकों को जब्त कर लिया गया।
क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि स्क्रैप माफिया रवि काना और उसकी गर्लफ्रेंड काजल झा को थाईलैंड से प्रत्यर्पण होने के भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। मामले में पूछताछ के लिए Noida पुलिस ने दोनों को रिमांड पर लेने की अर्जी लगाई थी।

