नई दिल्ली। शहर में Traffic से भीड़ के प्रभाव को कम करने के लिए यातायात के एक अधिकारी ने अधिकारी , चिल्ला, दिल्ली, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और परीचौक की ओर जाने वाले वाहनों को परिवर्तित मार्ग से यात्रा का निर्देश दिया हैं। यात्रियों से संशोधित यातायात मार्ग का पालन करने का आग्रह करते हुए वैकल्पिक मार्गों की भी घोषणा की गई है। डीसीपी ट्रैफिक अनिल यादव ने कहा है कि आपातकालीन वाहनों को डायवर्जन के दौरान सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराया जाएगा और जिन रास्तों का उपयोग कर देरी से बचा जा सकता हैं।
शुक्रवार से शुरू होगा एलिवेटेड रोड पर मरम्मत का चौथा चरण
गौरतलब है कि नोएडा प्राधिकरण ने घोषणा की कि एलिवेटेड रोड पर मरम्मत का चौथा चरण शुक्रवार (10 मई) से शुरू होगा। इस चरण में सेक्टर 31/25 से सेक्टर 18 तक के कुछ हिस्से को फिर से सुचारु करना है। मरम्मत कार्य के दौरान इस मार्ग पर Traffic से यातायात बाधित रहेगी। जिसके कारण विभाग द्वारा वैकल्पिक मार्गों की घोषणा की गई । मरम्मत के कारण सेक्टर-61 शॉपप्रिक्स मॉल और सेक्टर-33 आरटीओ कार्यालय के पास यातायात की भीड़ की संभावना हैं। विशेष रूप से स्कूलों, कॉलेजों और कार्यस्थलों की ओर जाने वाले यात्रियों को प्रभावित होना पड़ सकता हैं।
Traffic से बचने के लिए इन जगहों के लिए वैकल्पिक मार्ग की घोषणा
- सेक्टर-33 इस्कॉन मंदिर से सेक्टर-18 और नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की ओर यातायात एमपी3 रोड मार्ग से सेक्टर-35 मोरना ।
- सेक्टर-33 इस्कॉन मंदिर से सेक्टर-18, चिल्ला/डीएनडी की ओर जाने वाले वाहन एमपी-1 मार्ग पर चलते हुए एडोब चौक और स्टेडियम चौक से होते हुए सेक्टर-31/25 चौक से पहले यू-टर्न ले सकते हैं।
- सेक्टर-67/पुलिस स्टेशन फेस-3 से सेक्टर-18 की ओर जाने वाले यातायात को सेक्टर-60 अंडरपास पर बाएं मुड़ना चाहिए और होशियारपुर, सिटी सेंटर से सेक्टर 37/बॉटैनिकल गार्डन होते हुए एमपी3 मार्ग ।
- सेक्टर-62/मॉडल टाउन, एनएच-24 से सेक्टर-60 अंडरपास के माध्यम से सेक्टर-18 की ओर जाने वाले वाहन होशियारपुर, सिटी सेंटर और सेक्टर 37/बॉटैनिकल गार्डन तक पहुंचने के लिए सेक्टर-71/52 के माध्यम से एमपी-3 मार्ग ।
- सेक्टर-71 से सेक्टर-18 की ओर जाने वाले यातायात को सेक्टर-52 मेट्रो के माध्यम से एमपी-3 मार्ग पर, होशियारपुर और सिटी सेंटर से होते हुए सेक्टर 37/बॉटैनिकल गार्डन तक ।
- किसान चौक और पर्थला से सेक्टर-18 की ओर जाने वाले वाहन सेक्टर-71 अंडरपास से होशियारपुर और सिटी सेंटर से सेक्टर 37/बॉटैनिकल गार्डन तक एमपी3 मार्ग।

