केंन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के बाद यदि विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लुसिव अलाइंस (INDIA) की सरकार बनी तो राम मंदिर पर बाबरी नाम का ताला लगा दिया जायेगा। शाह ने खीरी सीट से भाजपा उम्मीदवार अजय मिश्रा टेनी के समर्थन में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए इंडिया गठबंधन के प्रमुख घटक दल समाजवादी पार्टी के वरिष्ट नेता राम गोपाल यादव के एक बयान का जिक्र किया और कहा राम गोपाल यादव राम मंदिर को बेकार बताते हैं। उन्होंने कहा एक बात याद रखना अगर जरा भी गलती की तो ये लोग राम मंदिर पर बाबरी नाम का ताला लगा देंगे।
चौथे चरण में भाजपा 400 सीट की ओर मजबूती बढ़ा रही है
उन्होंने कांग्रेस पर राम मंदिर के मुद्दे को 70 साल से लटका कर धोखा देने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि नरेन्द्र मोदी दूसरी बार प्रधानमंत्री बने। उन्होंने पांच साल में केस भी जीता। भूमि पूजन भी किया और प्राण प्रतिष्ठा करके जय श्री राम कर दिया। शाह ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण विपक्ष के सभी नेताओं को दिया गया लेकिन वह नहीं गए क्योंकि वह अपने वोट बैंक से डरते हैं। जो राम के काज से डर जाए, उत्तर प्रदेश उसके साथ नहीं रह सकता। उन्होंने दावा किया कि तीसरे चरण के चुनाव तक मोदी जी 190 सीटें पार कर रहे हैं। मोदी जी के नेतृत्व में चौथे चरण में भाजपा 400 सीटों की ओर मजबूती से बढ़ रही है। सपा, बसपा और कांग्रेस का सूपड़ा हो गया है। शाह ने संशोधित नागरुकता कानुन का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुसरे देश से आए हिंदू, सिख, बौध्द धर्म और जैन को नागरिकता देने का कानून लेकर आए है। खीरी में भी बहुत से लोगों के पास नागरिकता नहीं है।
हंसना मत… राहुल गांधी पीएम बन सकते हैं क्या : शाह
इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि आप मुझे बताओ अगर इंडी गठबंधन का बहुमत आता है तो उसका प्रधानमंत्री कौन बनेगा? क्या शरद पवार बन सकते हैं? ममता दीदी बन सकती है? क्या स्टालिन बन सकते हैं? क्या अखिलेश जी बन सकते हैं? और अंतिम नाम देता हूं… हंसना मत… राहुल गांधी बन सकते हैं क्या? अरे इनके पास तो प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी भी नहीं है। इनके पास ना नेता है, ना नीति है, ना नियत है।
INDIA गठबंधन के पास ना नीति है, ना नियत है : शाह
शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस, सपा, बासपा वाले झूठा प्रचार करके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मोदी जी को बदनाम कर रहें हैं। ये दल कह रहें है कि अगर मोदी जी को 400 सीटें मिलीं तो आरक्षण खत्म हो जाएगा।कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि राहुल बाबा कहते हैं कि हम एक झटके में गरीबी मिटा देंगे। राहुल बाबा आप अपना ट्रैक रिकार्ड देखो। आपकी दादी (भुतपुर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी)ने एक झटके में आपातकाल लगाया। पिताजी (भुतपुर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी) ने एक झटके में तीन तलाक को फिर से लागू कर दिया और आपकी पार्टी ने एक झटके में पिछड़े समाज का आरक्षण छीनने का काम किया है। यह बात सभी पिछड़ा वर्ग के लोगों को समझनी चाहिए।

