नई दिल्ली। रायबरेली लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी के लिए चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतरी कांग्रेस महासचिव Priyanka Gandhi ने बीजेपी हमला बोला। एनडीए सरकार पर हमला बोलते हुए रायबरेली के चुनावी सभा में कांग्रेस नेता ने कहा कि आज देश में महंगाई और बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्याएं हैं। लेकिन सरकार इस पर चुप हैं। मंहगाई खत्म करने के बदले सरकार लोगों को पाँच किलो राशन दे रही हैं।
राहुल को हराने के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत लगा दी : कांग्रेस
रैली में बोलते हुए प्रियंका ने कहा कि राहुल गांधी ने जनता की समस्या सुनने और समझने के लिए देश भर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ निकाली। जिसका मकसद देश की राजनीति की दिशा को याद दिलाना था। उन्होंने कहा कि आज राहुल गांधी को हराने के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत लगा दी हैं लेकिन फिर भी वो पीछे नहीं हटें।
रायबरेली को दो सांसद मिलेगा : Priyanka Gandhi
राहुल को वोट देने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि देश में आम तौर पर लोकसभा में 1 सांसद होते हैं। लेकिन आपको दो दो सांसद मिल जाएंगे। एक सांसद राहुल होंगे दूसरा मैं रहूँगी। आपकी भलाई के लिए वो भी रहेंगे और मैं भी रहूँगी।
पीएम पर Priyanka Gandhi का तंज
चुनावी सभा में पीएम पर तंज कसते हुए Priyanka Gandhi ने कहा कि वो कहते हैं देश में विकास हुआ लेकिन कहां हुआ हैं ये नहीं पता? क्योंकि जनता का विकास तो नहीं हुआ हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी अपने अरबपति दोस्तों के करोड़ों रुपये माफ कर देते हैं। लेकिन किसान जो एक-एक लाख रूपए के लिए आत्महत्या कर रहा है। उनसे उनका कर्ज माफ नहीं किया जात हैं।

