नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार Noida और Ghaziabad शहरों में राज्य उत्पाद शुल्क और नाइटलाइफ़ को बेहतर बनाने के प्रयास में शहर में बार को सुबह 4 बजे तक खुले रहने की अनुमति दे सकती है। दिल्ली से सटे गुड़गांव और फ़रीदाबाद में फिलहाल बार को सुबह 3 बजे तक खुले रहने की अनुमति है। लेकिन दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद में बार सिर्फ रात 1 बजे तक खुले रहने की इजाजत है।
गुड़गांव और फ़रीदाबाद में 3 बजे तक खुली रहती है बार
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नोएडा रेस्तरां मालिकों के संघ द्वारा बार को सुबह 4 बजे तक खुले रखने के लिए अधिकारियों से अनुमति मांगी है। जिसके बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि अब Noida और Ghaziabad शहरों में भी रात के 4 बजे तक बार खुली रह सकती हैं।
Noida और Ghaziabad को लेकर 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट पेस करेगी समिति
गौरतलब है कि Noida और Ghaziabad एनसीआर का हिस्सा हैं। और प्रदेश के इन शहरों मे स्थानीय लोगों की प्रति व्यक्ति आय और आर्थिक गतिविधियां दूसरे एनसीआर शहरों के समान ही हैं। जिससे दोनों शहरों में उत्पाद शुल्क विभाग द्वारा राजस्व का पता लगाना थोड़ा मुश्किल है। इसलिए इस संदर्भ में, उत्पाद शुल्क विभाग के लिए राजस्व के नए स्रोतों का पता लगाना के लिए नए समिति का गठन किया गया है। समिति को 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करना आवश्यक है।
वर्तमान में करीब 550 रेस्तरां है पंजीकृत
फिलहाल इन शहरों में रात के 1 बजे तक ही बार खोलने की इजाजत है। लेकिन इससे सटे अन्य NCR शहर की नाइटलाइफ़ को उज्ज्वल करने के प्रयास में, दिल्ली सरकार ने 2022 की शुरुआत में पबों को सुबह 3:00 बजे तक शराब बेचने की अनुमति देने का नीतिगत निर्णय लिया था। जिसे अब नोएडा एवं गाजियाबाद में भी बढ़ाने की कोशिश की जा रही हैं। ज्ञात हो की उत्पाद शुल्क विभाग से एल-17 लाइसेंस प्राप्त करने के बाद, दिल्ली में लगभग 550 स्वतंत्र भोजनालय अंतरराष्ट्रीय और भारतीय शराब बेचते हैं।

