UP IPS Transfer: लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस शुरू हो गई है. यूपी में चार आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया गया है. इन अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना का कार्यभार ग्रहण करने के आदेश जारी कर दिये गये हैं। तबादले की सूचना सभी पुलिस महानिदेशकों और अपर पुलिस महानिदेशकों को जारी कर दी गई है.
किसे क्या जिम्मेदारी मिली
सोमवार 6 मई की शाम लखनऊ से आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की घोषणा की गई. स्थानांतरित किए गए आईपीएस अधिकारियों में पीवी रामाशास्त्री, एसएन साबत, आनंद स्वरूप और एन रविंदर शामिल हैं। पीवी रामाशास्त्री को जेल प्रशासन और सुधार महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।
1989 बैच के आईपीएस अधिकारी, पीवी रामाशास्त्री, जो पुलिस महानिदेशक के पद की प्रतीक्षा कर रहे थे, को अब डीआइजी जेल के रूप में नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी पहले आईपीएस अधिकारी एसएन साबत के पास थी. नए आदेश में एसएन साबत को सीबीआई का महानिदेशक नियुक्त किया गया है.
आनंद स्वरूप होंगे अपर महानिदेशक
आईपीएस अधिकारी आनंद स्वरूप को अपर महानिदेशक मुख्यालय नियुक्त किया गया है. इसके अतिरिक्त चौथे अधिकारी डॉ. एन रविंदर, जो पहले अपर महानिदेशक पुलिस मुख्यालय एवं आईजी रेंज का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे, उन्हें अपर महानिदेशक एवं पुलिस महानिदेशक आईजी रेंज नियुक्त किया गया है. इन चारों अधिकारियों को तत्काल नई पोस्टिंग पर ज्वाइन कर अपनी जिम्मेदारी संभालने के आदेश दे दिए गए हैं.
इन अधिकारियों के तबादलों की घोषणा तीसरे चरण के मतदान से एक दिन पहले 6 मई को की गई है। संबंधित विभागों और अधिकारियों को आदेश के बारे में सूचित कर दिया गया है। इसके बाद अधिकारी तेजी से नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी में जुट गए हैं।

