नई दिल्ली। Lok Sabha Election के तीसरे चरण की वोटिंग जारी हैं। इस चरण में गुजरात के 24 सीटों पर मतदान हो रहें हैं। गुजरात के गांधीनगर सीट के लिए प्रधानमंत्री ने भी सुबह मतदान किया। पीएम ने अहमदाबाद में अपना वोट डाला है।
गुजरात के इस सीट पर 1989 से बीजेपी की जीत
ज्ञात हो की के अहमदाबाद गांधीनगर सीट के अंतर्गत आता है। जहां से बीजेपी से गृहमंत्री अमित शाह तो कांग्रेस की ओर से सोनल पटेल मैदान में हैं। लोकसभा के इस सीट से गृह मंत्री ने भी वोट डाला हैं। उन्होंने भी अहमदाबाद में ही अपना मतदान किया हैं। गुजरात के इस सीट पर Lok Sabha Election 1989 से बीजेपी जीतती आ रही हैं। यहां से मौजूदा सांसद गृहमंत्री अमित शाह हैं।
पीएम ने मतदाताओं का आभार प्रकट किया
उधर Lok Sabha Election में मतदान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनियां लोकतंत्र का उत्सव मना रहा हैं। मतदान एक सामान्य दान नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में दान का बड़ा महत्व है उसी भाव से पूरे देशवासी ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में मतदान करें। पीएम ने कहा कि मैं हमेशा इसी जगह मतदान करता हूँ, इस बार यहां से अमित भाई मैदान में हैं। उन्होंने जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मैं देश के उन मतदाताओं का आभार प्रकट करना चाहता हूं जो मतदान कर रहें हैं।
Lok Sabha Election : गुजरात के 24 सीटों पर मतदान
तीसरे चरण में आज मंगलवार को 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 93 सीटों पर वोटिंग हो रही हैं। जिसमें गुजरात के 24 सीटों पर मतदान हो रही हैं।

