नई दिल्ली। यूपी के चर्चित लोकसभा सीटों में से एक अमेठी में Congress कार्यालय के बाहर तोड़फोड़ की घटना समाने आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीती रात अमेठी में केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय के बाहर खड़ी दर्जनों गाड़ियों में तोड़फोड़ हुई है। जिससे गाड़ियों के सीसे आदि टूट गए। हमला को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला किया।
घटना के बाद आरोपी फरार
मामले को लेकर अज्ञात लोगों पर आरोप लागते हुए कहा कि बीते रात अज्ञात लोगों ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की। घटना के समय कई कार्यकर्ता कार्यालय में ही मौजूद थे। जिनके गाड़ियों के सीसों को तोड़ दी गई। तोड़फोड़ की आवाज सुन कांग्रेस नेता बाहर आए तो देखा कि कुछ लोग उनके गाड़ियों में तोड़फोड़ कर रहें हैं। जिसके बाद नेताओं ने उन लोगों की पकड़ने की कोशिश की लेकिन आरोपी भागने में सफल रहें । नेताओं ने बताया की आरोपी शराब के नशे में थे।
Congress का बीजेपी पर हमला
घटना को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर आरोप लगते हुए कहा कि हवा का रुख बदल गया हैं। अब गाड़ियां तोड़ने से काम नहीं चलेगा। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि भाजपाई हंगामा करते रहे और पुलिस मुकदर्शक बनी रही। वहीं इस मामले को लेकर अमेठी में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीबी ने बीजेपी इतना डर गई है कि बौखला रही हैं।
अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज
वहीं इस मामले को लेकर Congress ने बीजेपी पर हमला किया और गाड़ियों में तोड़फोड़ करवाने का आरोप लगाया। घटना को लेकर देर रात ही कांग्रेस कार्यकर्ता हंगामा करने लगे। घटना को लेकर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी हैं। इससे पहले पुलिस ने घटना में शामिल अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई।

