नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के दरमियान समाजवादी पार्टी (SP)ने अपने प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया हैं। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की जगह पार्टी ने अब श्याम लाल पाल को बनाया प्रदेश अध्यक्ष बनाया हैं। सपा के पूर्व अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल फतेहपुर से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। माना जा रहा है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के पीछे यलोकसभा में पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वोटोरों को साधने के लिए यह रणनीति अपनाई हैं।
SP बदला यूपी का प्रदेश अध्यक्ष
समाजवादी पार्टी (SP) ने उत्तर प्रदेश में अपने पुराने अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को पद से हटा श्याम लाल पाल को अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।

ये भी पढ़ें; CISCE ने जारी किए 10वीं और 12वीं का परिणाम ,जानिए कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
2007 में विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं श्यामलाल
श्यामलाल पाल मूलरूप से प्रयागराज के प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मोहिउद्दीनपुर गांव के रहने वाले हैं। मोहिउद्दीनपुर में ही जनसेवा इंटर कालेज प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुए श्यामलाल वर्ष 2007 में विधानसभा चुनाव लड़े लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। श्यामलाल अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर विधानसभा सीट से 2007 में चुनावी मैदान में थे। जिसके बाद वो समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

