नई दिल्ली। दिल्ली के उत्तरपूर्वी सीट से कांग्रेस के कन्हैया कुमार आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे, लोकसभा के इस सीट पर उनका मुकाबला बीजेपी से दो बार के सांसद मनोज तिवारी से हैं। बीजेपी ने दिल्ली में मनोज तिवारी को छोड़ इस बार अपने सभी सांसदों के टिकट काट दिया। इस सीट पर 25 मई को voting होगी
नामांकन से पहले जुलूस में हिस्सा लेंगे कांग्रेस प्रत्याशी
नई दिल्ली के उत्तरपूर्वी दिल्ली सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष नामांकन दाखिल करने के लिए दिल्ली के मौजपुर मेट्रो स्टेशन से लेकर से चुनाव आयोग के कार्यालय तक जुलूस में भी हिस्सा लेंगे। कांग्रेस उम्मीदवार ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी।
सोशल मीडिया पोस्ट द्वारा साझा की जानकारी
नामांकन दाखिल करने से पहले कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने विभिन्न समुदायों के धार्मिक नेताओं के साथ अपनी मुलाकात की एक तस्वीर पोस्ट की और सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा
” अरदास है कहीं कीर्तन
कहीं रामधुन कहीं आवाहन
विधि भेद का है यह सब रचन
तेरा भक्त तुझको बुला रहा
तू ही राम है तू रहीम है
तू करीम कृष्ण खुदा हुआ
तू ही वाहे गुरु तू येशु मसीह
हर नाम में तू समा रहा”आज नामांकन से पहले सभी धर्मों के गुरुओं ने मुझे संविधान की प्रस्तावना भेंट कर मेरे लिये दुआएँ कीं और आशीर्वाद दिया। यही हमारा भारत है। यही हमारा संविधान। ‘सर्व धर्म सम भाव’। इस भारत और इसके संविधान की रक्षा के लिए मैं अपनी पूरी जान लगा दूंगा।
छठे चरण में 25 मई को voting
दिल्ली के इस लोकसभा सीट पर छठे चरण में 25 मई को voting होना हैं। जिसके लिए आज नामांकन की आखिरी तारीख हैं।

