Bajrang Punia: भारत के स्टार ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) को पेरिस ओलंपिक में भाग लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। रविवार, 5 मई को नाडा ने कार्रवाई करते हुए इस स्टार पहलवान को डोपिंग टेस्ट न कराने के कारण निलंबित कर दिया। इस सख्त कार्रवाई के चलते बजरंग पूनिया के पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने को लेकर सस्पेंस बढ़ गया है.
बजरंग पूनिया को राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी ने निलंबित कर दिया है। नाडा द्वारा लिए गए फैसले के बाद अब उनकी पेरिस ओलंपिक में जाने की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है. बजरंग पूनिया को डोपिंग सैंपल नहीं देने के कारण नाडा ने निलंबित कर दिया था. इस साल मार्च में सोनीपत में हुए ट्रायल के बाद बजरंग पूनिया का डोपिंग टेस्ट नहीं हुआ. अगर उन पर से यह प्रतिबंध नहीं हटाया गया तो वह पेरिस ओलंपिक के फाइनल ट्रायल में हिस्सा नहीं ले पाएंगे.
ओलंपिक पदक विजेता बजरंग
भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने भारत के लिए ओलंपिक कांस्य पदक जीता है। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में 65 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता है।

